दिग्विजय चौटाला के सामने VC ऑफिस का गेट तोड़ा:हिसार यूनिवर्सिटी में छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की, गमले तोड़े; महिला पुलिसकर्मी बुलाने पर भड़के

हरियाणा के हिसार में गुरुवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा हो गया। यूनिवर्सिटी में सम्मेलन करने की मांग कर रहे जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के सामने ही छात्रों ने वीसी ऑफिस का गेट तोड़ दिया। इसी दौरान वीसी नरसीराम बिश्नोई पिछले गेट से गाड़ी लेकर निकल गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने वीसी ऑफिस में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक लिया। इस पर जजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इससे मामला तनावपूर्ण हो गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से और पुलिसबल बुला लिया गया। महिला पुलिसकर्मी आगे आई तो दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लड़कों के प्रदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों को किस लिए बुलाया गया है। उन्होंने पुलिस को बीच में ना आने के लिए टोका। इसके बाद जजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों ने वीसी ऑफिस पर कब्जा कर लिया। वहां रखे गमले भी तोड़कर इधर-उधर फेंक दिए। वीसी के जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनके ऑफिस पर धरना दिया, जो एक घंटे तक चला। जजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों के प्रदर्शन के कुछ PHOTOS… क्यूं भड़के दिग्विजय चौटाला और छात्र, सिलसिलेवार जानिए… यूनिवर्सिटी में सम्मेलन कराने की मांग, वीसी ने नहीं दी मंजूरी बताया गया कि जजपा की युवा विंग यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन करना चाहती थी। मगर, कुलपति नरसीराम बिश्नोई ने कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद जजपा ने साथ लगती यादव धर्मशाला में कार्यक्रम रखा गया। यादव धर्मशाला में पहुंचने पर दिग्विजय ने छात्रों को संबोधित किया और वीसी के सम्मेलन की इजाजत न देने की नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने वीसी ऑफिस घेरने का ऐलान किया। इसके बाद छात्र और जजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए वीसी ऑफिस पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड भी हटा दिए। पुलिस ने रोका तो भड़क गए छात्र, दरवाजा तोड़ा जैसे ही जजपा कार्यकर्ता और छात्र वीसी ऑफिस पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। छात्र वीसी से बात कराने की मांग करने लगे। मगर, पुलिस ने इनकार कर दिया। इससे बाद छात्र भड़क गए और वीसी ऑफिस के दरवाजे तक पहुंच गए। उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया। गमले भी इधर-उधर फेंक दिए गए। इस हंगामे के वक्त दिग्विजय चौटाला भी मौजूद थे। पुलिस से हुई झड़प, महिला पुलिस कर्मी आगे आई इसके बाद जजपा कार्यकर्ता और छात्र उग्र हो गए। उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। इसे देखते हुए और पुलिस बल बुला लिया गया। महिला पुलिस कर्मी भी आ गई। प्रदर्शनकारियों को उग्र होते हुए महिला पुलिस कर्मी आगे आई तो दिग्विजय चौटाला ने यह कहते हुए टोका कि लड़कों के प्रदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों को किस लिए बुलाया गया है। वीसी पिछले गेट से निकले तो धरना देकर बैठे दिग्विजय चौटाला हंगामा बढ़ता देख वीसी पिछले गेट से निकल गए। इसका पता चलते ही दिग्विजय चौटाला और जजपा कार्यकर्ता वीसी ऑफिस के सामने ही धरना देकर बैठ गए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जो वीसी अपनी कुर्सी और यूनिवर्सिटी नहीं संभाल सकता, वो छात्रों का भविष्य कैसे संवारेंगे। काफी देर तक प्रदर्शनकारी धरने पर ही बैठे रहे। 27 अप्रैल को दोबारा प्रदर्शन करेंगे छात्र दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि जो वीसी छात्रों से संवाद नहीं कर सकते, उनसे आगे क्या उम्मीद कर सकते है। वीसी का बिना छात्रों से मिले और संवाद करे यहां से चले जाना, गंभीर मुद्दा है। इसके बाद तय किया गया है कि 27 अप्रैल को दोबारा छात्र यहां प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद दिग्विजय चौटाला और छात्र वीसी ऑफिस से चले गए। पुलिस सुरक्षा में भारी चूक हुई जजपा के जीजेयू में वीसी कार्यालय पर प्रदर्शन की खबर खुफिया एजेंसी को पहले ही लग गई थी। इस बारे में पहले से ही पुलिस को भी अवगत करवाया गया। मगर, पुलिस सुरक्षा में कमी के कारण प्रदर्शनकारी जीजेयू के मेन गेट से अंदर की तरफ दाखिल हो गए। वहीं, वाइस चांसलर को भी इसका आभास हो गया और वह प्रदर्शनकारियों के आने से पहले ही कार लेकर निकल गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी वीसी कार्यालय के मेन गेट पर पहुंच गए और इसके बाद भी कई देर तक पुलिस नहीं पहुंची। प्रदर्शनकारी गेट को धकेलने लगे। इस दौरान गेट की चौखाट दिवार से अलग हो गई। इसके बाद पुलिस पहुंची। वीसी बोले-पुलिस को पहले बता दिया था वहीं जीजेयू के कुलपति नरसी राम बिश्नोई का कहना है कि पुलिस को समय रहते छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सूचना दे दी गई थी। सुरक्षा में कहीं ना कहीं चूक हुर्ह है। प्रदर्शनकारियों को गेट के आगे आना था, मगर वह कार्यालय तक पहुंच गए। कुलपति ने बताया कि प्रदर्शन के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी करने पहुंचे थे। कोई डिमांड तक वह देकर नहीं गए है। जहां तक स्थान की बात है तो हमारे पहले से ही कार्यक्रम तय थे ऑर हॉल बुक थे। इस बारे में छात्रों को पहले ही बता दिया गया था। ————————– ये खबर भी पढ़ें….
GJU के सिक्योरिटी इंचार्ज ने छात्र नेता को मारा थप्पड़:हिसार में यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हिसार में स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) में एक बार फिर छात्र राजनीति गरमा गई है। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले विभिन्न छात्र संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *