दिल्ली-लुधियाना पहली फ्लाइट 15 मई को भरेगी उड़ान:फर्स्ट फ्लाइट में 47 यात्री करेंगे सफर; 34 सीटें हुई बुक; 1 अप्रैल से शुरू हुई बुकिंग

लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के बीच 15 मई से फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। एयर इंडिया ने करीब एक महीने पहले से फ्लाइट्स के लिए बुकिंग विंडो खोल दी थी। बुकिंग शुरु हुए एक महीने 10 दिन का वक्त हो गया लेकिन अभी तक दिल्ली-लुधियाना और लुधियाना-दिल्ली की फ्लाइट में एक तिहाई सीटें भी बुक नहीं हो सकी। 156 सीटों वाले जहाज में 138 सीटें पैसेंजर के लिए हैं जबकि अन्य सीटें आरक्षित हैं। दिल्ली से लुधियाना के लिए 15 मई को जो पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी उसमें रविवार सुबह तक सिर्फ 47 सीटें बुक हुई हैं। उसमें से भी ज्यादातर सीटें लुधियाना के नेताओं की हैं । वहीं लुधियाना से दिल्ली के लिए सुबह 7.55 बजे जो पहली फ्लाइट उड़ेगी उसमें अब सिर्फ 34 सीटें बुक हुई हैं जो कि कुल सीटों का 25 प्रतिशत के करीब है। उसके बाद की फ्लाइटों में तो बुकिंग की स्थिति और भी खराब है। एयर इंडिया के मुताबिक बुकिंग को लेकर रिस्पांस अभी कम है लेकिन उम्मीद है कि फ्लाइट चलने के बाद लोग फ्लाइट का फायदा लेंगे। एक अप्रैल से शुरु हुई थी बुकिंग एयर इंडिया ने एक अप्रैल से लुधियाना-दिल्ली के बीच फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग के लिए विंडो खोली थी। फ्लाइट शुरु होने में महज पांच दिन हैं और अभी तक 33 प्रतिशत सीट भी बुक नहीं हुई। एयर इंडिया ने फ्लाइट शुरू करने से पहले लुधियाना के उद्यमियों के साथ बैठक की थी जिसमें उद्यमियों ने भरोसा दिलया था कि लुधियाना से जहाज खाली नहीं जाएगा। 156 सीटों वाले जहाज में पैसेंजर के लिए 138 सीटें एयर इंडिया ने जो सीट चार्ज जारी किया है उसके मुताबिक जहाज में कुल 156 सीटें हैं जिसमें से पैसेंजर के लिए 138 सीटें हैं। 12 सीटें फ्री सीट हैं जबकि कुछ सीट स्टाफ के लिए हैं। सीट चार्ज के हिसाब से छह सीटें एक्स्ट्रा लेगरूम वाली हैं। जिसमें से दिल्ली से लुधियाना के लिए पहली फ्लाइट में 5 सीटें बुक हो चुकी हैं। दिल्ली से लुधियाना और लुधियाना से दिल्ली का किराया अब 4294 रुपए शो कर रहा है। हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फायदे…. एयर इंडिया लुधियाना से दिल्ली के लिए चलाएगा A320 फेमिली क्राफ्ट एयर इंडिया लुधियान से दिल्ली के बीच A320 फेमिली एयर क्राफ्ट चलाएगा। यह मुख्य रूप से घरेलू और शॉर्ट-हॉल इंटरनेशनल रूट्स पर इस्तेमाल होते हैं। इन विमानों को हाल के वर्षों में अपग्रेड किया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके। इनके प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं A320 फेमिली एयरक्राफ्ट की मुख्य विशेषताएं 1. शॉर्ट-हॉल और हाई-फ्रीक्वेंसी रूट्स के लिए डिजाइन किया गया है। 2. तीन क्लास की केबिन, बिजनेस क्लास में आरामदायक और ज्यादा स्पेस, प्रीमियम इकोनमी में अतिरिक्त लेगरूम और बेहतर सीटिंग और इकोनमी में किफायती और आरामदायक यात्रा। इसमें कुल 160 से 180 सीटें हैं जिसमें से 8 बिजनेस क्लास, 24 प्रीमियम और बाकी इकोनमी सीट होंगी। 3. USB चार्जिंग और डिजिटल सुविधा है। यात्री अपने मोबाइल/लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं। इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट मोबाइल पर देख सकते हैं। 4. इन-फ्लाइट इंटरटेनमेंट के लिए वाइफाई की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *