AAP विधायक की गाड़ी रोकी, ASI सस्पेंड:बोले- उसने अपनी पावर दिखाई, मैंने अपनी; परिवार संग मोहाली से चंडीगढ़ जा रहे थे

मोहाली में AAP विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को पुलिस नाके पर ASI ने रोक लिया। उनकी गाड़ी पर लगी ब्लिंकर लाइट को लेकर सवाल-जवाब किए। इस दौरान गाड़ी में विधायक अपने परिवार के साथ और चंडीगढ़ में डिनर करने जा रहे थे। विधायक ने ASI पर रौब झाड़ने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस से की। मामला शुक्रवार का था, इसके बाद शनिवार को ASI का सस्पेंड किया गया। शनिवार की रात को विधायक ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी और ड्राइवर के साथ खाना खाने जा रहे थे। फेज-8 पुलिस ने वहां नाका लगाया हुआ था। नाके पर ASI लखबीर सिंह तैनात था। गाड़ी पर लगी ब्लिंकर लाइट को लेकर ASI ने ड्राइवर से सवाल किया। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में मौजूदा विधायक बैठे हैं और यह गाड़ी विधानसभा में रजिस्टर्ड है। इसके बाद ASI ने आईडी कार्ड दिखाने को कहा। जब ड्राइवर मोबाइल में विधायक का आईडी कार्ड दिखाने लगा तो ASI ने वहां मौजूद कॉस्टेबल से कहा कि इनका कार्ड चेक करो। अगर मौजूदा विधायक हैं, तो छोड़ देना, वरना चालान कर देना। विधायक कहा कि ASI के पास पुलिस की ताकत थी, जबकि उनके पास विधायक होने की ताकत थी। उसने अपनी पावर का इस्तेमाल किया और मैंने अपनी पावर का इस्तेमाल किया। इसमें क्या गलत है। वीडियो में विधायक ने ये बातें कही..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *