मोहाली के खरड़ में 6 दोस्तों का झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। हवलदार का आरोप है कि युवकों ने उनके साथ हाथापाई की, वर्दी फाड़ी, इसके बाद उन्हें गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया। पुलिस ने इनकी गाड़ी का पीछा कर इनमें से 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद इनक युवकों की जमकर पिटाई भी की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को गाड़ी के बोनट पर लेटाकर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वहीं, 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस ने इन सभी से हेरोइन और ड्रग मनी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि ये सभी आदतन अपराधी हैं। इन पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। युवकों को पकड़ने के PHOTOS… वीडियो में क्या दिख रहा… वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने कार सवार युवक को रोकने के बाद काबू में लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे पकड़कर आगे ले जाते नजर आते हैं। मौके पर कुछ देर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनती दिख रही है। आगे वीडियो में युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता नजर आता है, जबकि पुलिसकर्मी उसे पकड़कर नियंत्रण में लेते दिख रहे हैं। आसपास कुछ लोग खड़े होकर पूरी घटना देखते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले जाती दिख रही है। पूरी घटना के दौरान मौके पर हलचल और तनाव का माहौल नजर आता है। हवलदार ने मामले में यह शिकायत लिखवाई…