नारनौल में गाड़ी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:दो बेटों के पिता की मौत, सब्जी- फल लेकर जा रहा था, बड़ा बेटा नेवी में

हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 11 पर हुए सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। अटेली के पास लगते तीगरा गांव निवासी मृतक के भाई अनिल ने बताया कि उसका 55 वर्षीय भाई जय सिंह ई-रिक्शा पर सब्जी व फल बेचने का काम करता था। रोजाना की तरह वह आज सुबह करीब पांच बजे नारनौल मंडी से सब्जी लेने आ रहा था। सीएनजी पंप के पास हुआ हादसा उसने बताया कि गांव मिर्जापुर-बाछौद व सराय के बीच बने सीएनजी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे जय सिंह सड़क पर गिर गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जय सिंह को एम्बुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोन कर इसी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। अनिल ने बताया कि मृतक जय सिंह बड़ा ही मेहनती था। उसने अपनी मेहनत से ही दोनों बेटों को पढ़ाया। उसका बड़ा बेटा नेवी में कोच्ची लगा हुआ है, जबकि छोटा बेटा प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी कर रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *