नूंह में पुरानी रंजिश में 2 पक्षों में पथराव:तीन बच्चे घायल; कई वाहन क्षतिग्रस्त, मदरसे की छत से पत्थर फेंकने का आरोप

नूंह शहर के वार्ड नंबर-10 में शनिवार शाम और रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष पर घरों और मदरसे की छत से पथराव करने का आरोप है। इस हमले में तीन बच्चे घायल हो गए। पथराव में कई वाहन और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पीड़ित इस्माइल ने बताया कि शनिवार शाम वह मस्जिद के बाहर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके वहां बैठने पर आपत्ति जताई। यह कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। मदरसे की छत से फेंके पत्थर हालांकि, कुछ देर बाद दूसरा पक्ष बड़ी संख्या में इस्माइल के घर पहुंच गया और पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ लोग मदरसे और आसपास की छतों पर चढ़ गए और लगातार पत्थर फेंके। अचानक हुए इस पथराव से मोहल्ले में दहशत फैल गई, उस समय घर में छोटे बच्चे सो रहे थे। पत्थर लगने से तीन बच्चे घायल हो गए, जबकि महिलाओं ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। मोहल्ले में काफी देर तक रहा तनाव पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना में उनका काफी नुकसान हुआ है। दो एसी, एक वॉशिंग मशीन, एक बाइक और कार के शीशे तोड़ दिए गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पथराव के दौरान इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। बच्ची को वायरल होने पर हुआ विवाद इस्माइल ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले एक 10 वर्षीय बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर पंचायत में समझौता भी हुआ था। तब यह विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था। पुलिस जांच कर रही मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *