न्यूड VIDEO बनाने वाला योगा टीचर गिरफ्तार:गुरुग्राम में महिला से ₹3 लाख वसूले, ₹15 लाख और मांगने लगा; पत्नी पहले पकड़ी जा चुकी

गुरुग्राम में अपनी क्लाइंट के साथ निजी पलों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले योग टीचर को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। योगा टीचर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे वसूल रहा था। इतना ही नहीं, उसने ये वीडियो महिला के पति को भी भेज दिए। आरोपी 3 लाख वसूल चुका था और 15 लाख की डिमांड कर रहा था। गुरुग्राम पुलिस इस मामले में योगा टीचर की पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है। वह भी इस ब्लैकमेलिंग के खेल में शामिल थी। वह आरोपी के कहने पर पैसे की रकम लेने गई थी। पहले जानिए कैसे पकड़ में आया आरोपी… कोविड में योग क्लास जॉइन की पालम विहार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि कोविड के दौरान उसने राकेश शर्मा की योग क्लास जॉइन की थी। इसी दौरान राकेश ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने चुपके से निजी पलों के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए और बाद में उन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। डर और दबाव में आकर महिला ने राकेश को तीन लाख रुपए दे दिए। 2026 में 15 लाख रुपए की मांग की शिकायत के मुताबिक, ब्लैकमेलिंग का सिलसिला यहीं नहीं रुका। मार्च 2026 में राकेश ने दोबारा पीड़िता से संपर्क किया और आपत्तिजनक वीडियो उसके पति को भेज दिए। इसके बाद उसने 15 लाख रुपए की और मांग की। परेशान होकर पीड़िता ने 20 मार्च 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 21 मार्च को राकेश की पत्नी गिरफ्तार जांच के दौरान 21 मार्च को जब राकेश की पत्नी नीतू शर्मा पैसे लेने पहुंची, तो गुरुग्राम पुलिस ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राकेश फरार हो गया। इस बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला कि राकेश पटियाला हाउस कोर्ट आने वाला है। टीम ने 23 अप्रैल की रात तिलक मार्ग इलाके से उसे पकड़ लिया। राकेश बोला- पैसों की जरूरत पड़ने पर ब्लैकमेल करता पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में राकेश ने खुलासा किया कि वह पहले महिलाओं का विश्वास जीतता था, फिर उनके साथ संबंध बनाकर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था। पैसे लेने के बाद भी वह वीडियो अपने पास रखता था और जरूरत पड़ने पर दोबारा ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। मर्डर केस में 9 साल जेल में रहा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गुरुग्राम का रहने वाले राकेश की क्राइम हिस्ट्री भी रही है। वह गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक मर्डर केस में शामिल रहा है। इस मामले में उसने 9 साल जेल भी काटी। 2018 में जमानत पर बाहर आने के बाद वह योगा टीचर बन गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसे कितनी महिलाओं को ब्लैकमेल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *