पंजाब के 6 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:कुछ जगह हीटवेव भी चलेगी, सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदला; चंडीगढ़ में स्कूल बंद

पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ और राज्य के 17 जिलों नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भी अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना जताई गई है। 28 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हिमाचल और सीमावर्ती जिलों में हुई बारिश से राज्य के तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। उधर, पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ये फैसला लिया है। वहीं चंडीगढ़ में आज से लेकर 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? पढ़ें पूरी खबर… गर्मी के तीन असर जानिए…. 10 जगहों का तापमान 40 से नीचे
शुक्रवार को 18 जगहों में से 10 जगहों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि 8 जगहों पर तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला 42.3, जालंधर 42.3, लुधियाना 42, फरीदकोट 41, मोगा 40.6 और मुक्तसर में 40.5 डिग्री सेल्सियस कियागया। वहीं, चंडीगढ़ और अमृतसर में 39.1, पठानकोट में 38.6, मोहाली में 38.9, होशियारपुर में 37.4, गुरदासपुर में 36.5 और रूपनगर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस तरह की मौसम की स्थिति
मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में दक्षिण भारत, अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों तक पहुंच सकता है। वहीं, पाकिस्तान की तरफ सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के मौसम पर देखने को मिल सकता है। हरियाणा के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम अब उत्तर प्रदेश की ओर खिसक गया है, जबकि पंजाब के आसपास बना सिस्टम कमजोर पड़ चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, राज्य में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, धूलभरी आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पंजाब और हरियाणा में अगले 7 दिनों तक 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने तथा 40 किमी प्रति घंटा तक झोंके आने की संभावना है। 26 से 27 मई के दौरान कई स्थानों पर हीट वेव से सीवियर हीट वेव चलने की संभावना है। 24, 25 और 28 मई को कुछ स्थानों पर तथा 22 से 23 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना है। तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *