पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी द्वारा गोल्ड न खरीदने और फॉरेन ट्रिप न करने की अपील पर कहा कि पहले वो अपने ट्रिप कम करें। हमें ज्ञान देकर खुद विदेश घूमने चले गए। सीएम ने इसी के साथ कहा कि राज्य में 15 जून से होने वाले एसआईआर से हम नेगेटिविटी नहीं फैलने देंगे। पंजाब में इमानदारी से एसआईआर होना चाहिए, बंगाल और हरियाणा जैसे नहीं होना चाहिए। असली वोट अगर कोई काटेगा तो कोर्ट तक जाएंगे। नकली काटे जाएं उससे हमें परवाह नहीं। हम खुद मॉनिटर करेंगे और बीएलए को मजबूती से लगाएंगे। मंत्री संजीव अरोड़ा का रिमांड 2 दिन बढ़ा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम की जिला कोर्ट ने ईडी की 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी। ईडी अब उनसे कथित अनियमितताओं, वित्तीय लेनदेन और फर्जी दस्तावेजों को लेकर पूछताछ करेगी। 9 मई को ED ने मंत्री के चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के 5 ठिकानों पर रेड कर उन्हें गिरफ्तार किया था। संजीव अरोड़ा पर मोबाइल फोन और अन्य सामान की खरीद-फरोख्त में जीएसटी में हेराफेरी करने के आरोप हैं। ED ने खुलासा किया था कि अरोड़ा ने अपनी फर्मों के जरिए मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए। लुधियाना की महिला बोली-पति ने दोस्त से रेप करवाया, देवर ने कपड़े फाड़े पंजाब के लुधियाना की महिला ने अपने पति पर दोस्त से रेप करवाने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि आरोपी दोस्त ने पति के कहने पर ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जबकि देवर ने उनके कपड़े फाड़े। शहीद भगत सिंह कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके साथ एक साल तक मारपीट भी की जाती रही और इसमें पति के माता-पिता भी शामिल थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर… चंडीगढ़ PGI टेक्नोलॉजिस्ट मौत का मामला HC पहुंचा चंडीगढ़ पीजीआई के सीनियर टेक्नोलॉजिस्ट मुनीष कोचर मर्डर केस अब हाईकोर्ट पहंच गया है। चार साल बाद भी मामला अनसुलझा बना हुआ है। सेक्टर-24 स्थित सरकारी मकान में 1 अगस्त 2022 को उनका शव बेड बॉक्स के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला था। अब परिवार ने एक बार फिर पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। मामले में दायर याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि मुनीष के पिता द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाए। आदेश के बाद परिवार को इंसाफ की उम्मीद जगी है। पढ़ें पूरी खबर… लुधियाना की युवती का गन प्वाइंट पर किडनैपिंग का आरोप लुधियाना की एक 29 वर्षीय युवती के के कथित किडनैपिंग का मामला सामने आया है। यशइंदर कौर 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी कार में ग्रोसरी लेने बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिवार ने आरोप लगया कि सुखविंदर सिंह नामक युवक यशइंदर से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया था। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर गन प्वाइंट पर युवती का अपहरण कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…