पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 7 दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना:बादलों की वजह से तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट, फरीदकोट दिन में सबसे गर्म

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले 7 दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि, गत 24 घंटे में कई इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ फाजिल्का के जलालाबाद में गेहूं की फसल को आग लग गई। करीब 15 एकड़ फसल का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट आग लगन की वजह से बताई जा रही है। अमृतसर में बारिश रिकॉर्ड गत 24 घंटे में बारिश की बात करें तो केवल अमृतसर में बहुत हल्की बारिश (ट्रेस) रिकॉर्ड की गई, जबकि बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह सूखा रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। हालांकि, बादल रहने की वजह से तापमान में कमी आई है। शनिवार को किसी तरह की बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 19 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। 13 जिलों का तापमान 33 डिग्री से अधिक मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों का तापमान 33 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहा है। सभी जिलों में तापमान गिरा है। अमृतसर में 34.8 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लुधियाना में तापमान 36.6 डिग्री रहा और यहां 3.0 डिग्री की कमी आई। पटियाला में 37.3 डिग्री के साथ 2.2 डिग्री की गिरावट और बठिंडा में 37.6 डिग्री के साथ 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मोहाली में तापमान 36.0 डिग्री फरीदकोट में राज्य का सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। एसबीएस नगर (नवांशहर) में तापमान 34.2 डिग्री रहा और 2.4 डिग्री की गिरावट आई। होशियारपुर में 34.9 डिग्री के साथ 1.0 डिग्री की कमी, रूपनगर (सलर्न) में 33.2 डिग्री के साथ 3.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मोहाली में तापमान 36.0 डिग्री रहा, जहां 0.6 डिग्री की हल्की गिरावट आई। भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 35.4 डिग्री के साथ 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आनंदपुर साहिब में तापमान 34.6 डिग्री रहा। फाजिल्का और फिरोजपुर में क्रमशः 36.8 डिग्री और 35.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 179 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज 1 मार्च से 17 अप्रैल तक बारिश की बात करें, तो स्थिति थोड़ी अलग नजर आती है। इस दौरान फिरोजपुर में 183 प्रतिशत और फाजिल्का में 167 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। दूसरी तरफ, होशियारपुर में 67 प्रतिशत की भारी कमी रही, जबकि लुधियाना में 42 प्रतिशत और जालंधर में 41 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुल मिलाकर, 1 मार्च से 17 अप्रैल के बीच पंजाब में औसतन बारिश सामान्य से 179 प्रतिशत अधिक रही, जो इस सीजन में असामान्य रूप से ज्यादा वर्षा को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *