पंजाब-चंडीगढ़ में आज ड्राई रहेगा मौसम:बारिश का अलर्ट नहीं, कल से 5 दिन चलेगी हीट वेव; 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (16 मई) को मौसम ड्राई रहने के आसार हैं। किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है और अब गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 17 मई से अगले पांच दिन हीट वेव चलेगी। हालांकि शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री के करीब बना हुआ है। हीट वेव से लोगों को कैसे बचना है, इस संबंधी एडवाइजरी अप्रैल के अंत में जारी कर दी गई थी। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान-निकोबार और दक्षिण बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल हो रहा है। उधर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक सिस्टम पाकिस्तान की तरफ और दूसरा जम्मू-उत्तर पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है। ऐसे में बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक जिले का तापमान 40 डिग्री से अधिक राज्य में एक जगह 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। अन्य सभी जिलों में यह कम रहा है। अमृतसर के तापमान में सबसे ज्यादा 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जबकि बठिंडा में 0.5 डिग्री और चंडीगढ़ एयरपोर्ट में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बाकी अधिकतर जिलों में तापमान में कमी दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 37.9 डिग्री, अमृतसर 34.6 डिग्री, लुधियाना 36.8 डिग्री, पटियाला 38.8 डिग्री, पठानकोट 35.4 डिग्री, फरीदकोट 35.2 डिग्री, गुरदासपुर 35 डिग्री, बल्लोवाल सौंखरी 36.3 डिग्री, बठिंडा एयरपोर्ट 39.2 डिग्री, फरीदकोट एडब्ल्यूएस 39.9 डिग्री, फाजिल्का 35.3 डिग्री, फिरोजपुर 36.2 डिग्री, होशियारपुर 34.6 डिग्री, मोहाली 36.3 डिग्री, पटियाला एडब्ल्यूएस 35 डिग्री, पठानकोट एडब्ल्यूएस 35 डिग्री, रोपड़ 36.2 डिग्री, भाखड़ा डैम 36.8 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब में 37 डिग्री दर्ज किया गया। अगले पांच दिन तापमान बढ़ेगा मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक मौसम ज्यादातर साफ और सूखा रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, 17 से 21 मई के बीच कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिन इस तरह मौसम रहेगा 17 मई – फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। 18 मई – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। 19 मई – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *