पंजाब निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू:बैलेट पेपर से वोट डाल रहे लोग, मोबाइल समेत 9 चीजों और शराब बिक्री पर रोक, सरकारी छुट्‌टी

पंजाब में आज 8 नगर निगमों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली शामिल हैं। इनके अलावा 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान हो रहा है। खास बात यह है कि इसमें EVM की जगह बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इस चुनाव में 7,555 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। 36.73 लाख वोटर मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। राज्य चुनाव आयोग ने 9 चीजों को अंदर ले जाने पर रोक लगा दी है। यहां तक कि स्विच ऑफ मोबाइल भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वोटिंग के चलते आज पंजाब के सरकारी छुट्‌टी है। इसके अलावा शराब बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। वोटिंग में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए 35 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *