पंजाब निकाय चुनाव से पहले 50 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:फाजिल्का में बॉर्डर फेंसिंग के पार 10 किलो हेरोइन जब्त; पाकिस्तान से आई थी खेप

पंजाब में निकाय चुनाव से एक दिन पहले 50 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस ने भारत-पाकिस्तान के पार करोड़ों रुपए की ड्रग्स बरामद की है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तारबंदी के उस पार खेती करने गए किसान ने पुलिस और बीएसएफ को सूचित किया कि खेत में संदिग्ध वस्तु पड़ी है। इसके बाद पुलिस और बीएसएफ मौके पर पहुंच करीब 20 पैकेट में बंद 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि तारबंदी के उस पार किसान के खेत से ये बरामदगी हुई है, जिस पर पुलिस को सूचना देने वाले किसान को भी सम्मानित किया जाएगा । पुलिस कर रही मामले की जांच फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। कि आखिरकार हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से कैसे आई और भारत में किसने इसे मंगवाया था। इसके लिए टेक्निकल विंग का सहारा लेते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। एसएसपी ने कहा कि नगर काउंसिल चुनाव है ऐसे में चुनावों में समय में भी ऐसी हरकत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *