मंडी में जिला परिषद प्रत्याशी पर हमला:अभिलाषा ठाकुर घायल, कार भी तोड़ी; मां बोलीं- चाकू से वार और पत्थरबाजी की

मंडी जिले में पंचायती राज चुनाव के मतदान से ठीक पहले भांबला जिला परिषद वार्ड में एक महिला प्रत्याशी पर हमले का मामला सामने आया है। प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर देर शाम खुडला के पास अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला किया। यह घटना रविवार देर शाम उस समय हुई जब अभिलाषा ठाकुर चुनाव प्रचार से लौट रही थीं। आरोप है कि खुडला के पास लघुशंका के लिए रुकने पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। मां का आरोप- चाकू से वार, पत्थरबाजी की अभिलाषा ठाकुर की मां ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने चाकू से वार करने के साथ पत्थरबाजी भी की। इस हमले में अभिलाषा ठाकुर घायल हो गईं और उनकी कार को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही घटना के बाद अभिलाषा ठाकुर को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। वहीं, मतदान से ठीक पहले हुई इस इस घटना ने भांबला वार्ड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *