पंजाब में आज अंधेरा छाएगा:सभी जिलों में चुनिंदा जगहों पर 15 मिनट ब्लैकआउट बंद रहेगा; युद्ध के वक्त बचाव की मॉक ड्रिल होगी

पंजाब में आज 15 मिनट के लिए अंधेरा छाएगा। इसके लिए हर जिले में रात 8 से 8.15 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट यानी घर की सभी लाइटें बंद करने के लिए सायरन बजाया जाएगा। युद्ध जैसे इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए ये मॉक ड्रिल कराई जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर लोगों को राहत पहुंचाने का भी अभ्यास किया जाएगा। ब्लैकआउट के दौरान जनरेटर-इनवर्टर और टॉर्च के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। पावरकॉम की तरफ से प्रमुख बाजारों, सरकारी भवनों और आवासीय कॉलोनियों में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई रोकी जाएगी। मॉक ड्रिल के लास्ट में 2 मिनट तक लगातार सायरन बजेगा, जो “ऑल क्लियर” का संकेत होगा, जिसके बाद सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि लोग घबराएं नहीं। यह सिर्फ मॉक ड्रिल है, इसमें अपना पूरा सहयोग करें। इससे पहले पिछले साल मई महीने में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की थी। उस दौरान इसी तरह से ब्लैकआउट को लागू कराया गया था। आज किस जिले के किस एरिया में ब्लैकआउट होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *