चंडीगढ़ | पंजाब को गेहूं-धान के पारंपरिक फसल चक्र से बाहर निकालने और किसानों की आय में इजाफा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब पंजाब में बासमती के लिए एक उच्च स्तरीय ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र न केवल बासमती के उत्पादन को बढ़ाएगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कीटनाशकों के कम उपयोग और टिकाऊ खेती को भी सुनिश्चित करेगा। इस ब्यौरा मुख्यमंत्री मान ने अपने नीदरलैंड दौरे के दौरान दिया। वहां की विभिन्न तकनीकों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने डच कंपनियों को पंजाब की ‘औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026’ और ‘फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल’ के फायदों के बारे में बताते हुए राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।