पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग:लुधियाना-मोगा में AAP और कांग्रेस भिड़े, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; बरनाला में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा

पंजाब में मोहाली समेत 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 13.5% वोटिंग हुई। वोटिंग EVM की जगह बैलेट पेपर से हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 7,555 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। वोटिंग के दौरान लुधियाना के रायकोट में AAP और कांग्रेस वर्करों में टकराव हो गया। इसमें कांग्रेस वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस का आरोप है कि AAP विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने कांग्रेस उम्मदीवार के हाथ-पैर तोड़ दिए हैं। खन्ना में भी कांग्रेस और AAP वर्करों के बीच बहस हुई है। चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। राज्य चुनाव आयोग ने 9 चीजों को अंदर ले जाने पर रोक लगा दी है। यहां तक कि स्विच ऑफ मोबाइल भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वोटिंग के चलते आज पंजाब के सरकारी छुट्‌टी है। इसके अलावा शराब बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। वोटिंग में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए 35 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वोटिंग से जुड़े PHOTOS… वोटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स जानिए… इन चुनावों में हार-जीत के क्या मायने
पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन चुनावों में हार-जीत को पॉलिटिकल माहौल के एंगल से भी देखा जा रहा है। अगर सत्ताधारी AAP ने वनसाइड विक्ट्री हासिल की तो वह ये कह सकेंगे कि साढ़े 4 साल बाद भी सरकार के प्रति एंटी इनकम्बेंसी का माहौल नहीं है। अगर हारी तो विपक्षी इसे विधानसभा चुनाव में भुनाएंगे। AAP के अलावा अगर भाजपा, कांग्रेस या अकाली दल की परफॉर्मेंस अच्छी रहती है तो वह इससे अगले चुनाव में अपने लिए माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *