पंजाब में पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ₹3 महंगी:लुधियाना में अब ₹88.75 हुआ रेट; 2 महीने में 5 रुपए प्रति किलो बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) भी महंगी हो गई है। शनिवार रात 3 रुपए प्रतिकिलो तक रेट बढ़े हैं। भोपाल में 1 किलो गैस के रेट अब 93.75 रुपए हो गए हैं। नई कीमतें आज से लागू होंगी। 3 गैस एजेंसियां- थिंक, गेल और अवंतिका सीएनजी की सप्लाई करती हैं। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा समेत आसपास के जिलों में थिंक कंपनी सप्लाई करती है, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग में अवंतिका की सप्लाई है। 2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ी गेल कंपनी की भी कई जिलों में सप्लाई है। भोपाल समेत आसपास के जिलों में दो महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले करीब 2 रुपए बढ़े थे। इस तरह 2 महीने में सीएनजी 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है।पंजाब में आम जनता की जेब पर चौतरफा मार पड़नी शुरू हो गई है। हाल ही में राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद, अब सीएनजी (CNG) उपभोक्ताओं को भी बड़ा झटका लगा है। पंजाब के कई हिस्सों में सीएनजी सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी थिंक गैस’ (THINK Gas) ने अपनी कीमतों में सीधे 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई कीमतें बीते कल से ही लागू हो चुकी हैं। लुधियाना में अब ₹88.75 हुआ रेट अगर औद्योगिक नगरी लुधियाना की बात करें तो यहां थिंक सीएनजी के दामों में पूरा 2 रुपये का उछाल आया है। इस बढ़ोतरी से पहले लुधियाना में थिंक सीएनजी का रेट 86.75 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब बढ़कर 88.75 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। कल से ही शहर के सभी प्रमुख थिंक गैस स्टेशनों पर वाहन चालकों को इसी बढ़े हुए रेट के साथ गैस रीफिल करानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *