पंजाब में 12वीं का रिजल्ट आज:12:30 बजे से वेबसाइट पर देख सकेंगे छात्र, शिक्षा बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

पंजाब में 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर छात्र दोपहर 12:30 बजे से रिजल्ट देख सकेंगे। अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में परेशानी आती है, तो शिक्षा विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 जारी किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर छात्र रिजल्ट संबंधी जानकारी ले सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह आज रिजल्ट घोषित करेंगे। 2.65 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार करीब 2 लाख 65 हजार छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इन सभी छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। इस प्रकार देखें रिजल्ट पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की साइट पर जाएं। वहां होम पेज पर रिजल्ट के लिए लिंक दिया गया है। उसे खोलने के बाद वहां 10वीं कक्षा के रिजल्ट का चयन करना है। उस पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और नाम दर्ज करें। इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। उसको आप या तो सेव कर सकते हैं या डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। हेल्पलाइन के जरिए भी ले सकते हैं मदद पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसमें वे अपना रोल नंबर और नाम डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है। अगर किसी भी छात्र को वहां रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। छात्र सीधे 9549161161 पर कॉल कर अपना रिजल्ट या उससे संबंधित कोई भी जानकारी पूछ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *