पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 23 मई तक सीवियर हीटवेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मंगलवार के मुकाबले टेंपरेचर में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री अधिक है। मंगलवार को फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां टेंपरेचर 47.3 डिग्री तक पहुंच गया। बाकी जिलों में भी टेंपरेचर 40 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब में टेंपरेचर 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चंडीगढ़ में टेंपरेचर 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ चंडीगढ़ के स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक यानी कुल 39 दिन गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि 29 और 30 जून को टीचर स्कूल आएंगे। पंजाब में भी इसी हफ्ते छुटि्टयों की घोषणा हो सकती है। गर्मी बढ़ने के 2 बड़े असर.. अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम:- एक्सपर्ट बोले- अब लगातार गर्मी बढ़ेगी
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा- 3-4 दिन टेंपरेचर बढ़ेगा। पंजाब में फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मुक्तसर, मानसा, संगरूर और फिर नॉर्थ-वेस्टर्न में तरनतारन, अमृतसर, यहां पर टेंपरेचर 45 डिग्री के करीब तक जाएगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। ड्राई कंडीशन रहेंगी। चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में लू की स्थिति बनेगी। चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयों का ऑर्डर… ************* ये खबर भी पढ़ें: जरूरत की खबर- गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: इन 9 संकेतों को न करें इग्नोर, बरतें 11 जरूरी सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर गर्मियों में फिटनेस रूटीन बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इस दौरान पसीना ज्यादा आता है, जल्दी थकान होती है और डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है, जिससे वर्कआउट मुश्किल होता है। कुछ लोग इस वजह से एक्सरसाइज अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ बिना सावधानी के वर्कआउट करते हैं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…