पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। डीसीपी जसकीरनजीत सिंह तेजा पुलिस लाइन स्थित 3.30 बजे हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई इसे लेकर खुलासा करेंगे। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान प्रीतम और कमजीत के रूप में हुई है। एक आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। गिरफ्तार आरोपियों की हत्या में क्या भूमिका रही है इस पर पुलिस खुलासा करेगी। यहां बता दें कि यशइंदर का शव समराला सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। आज उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। परिवार का कहना है कि वह अभी इस केस की जांच में जुटे हुए है। मोगा का रहने वाला है हत्यारोपी यशइंदर कौर कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ से इंस्टाग्राम पर मिली थी। दोनों में चैटिंग हुई और फिर दोस्ती हो गई। कुछ दिन दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया और एक दूसरे के साथ शादी का वादा कर दिया। करीब 6 वर्ष से दोनों में गहरी दोस्ती रही है। सुक्खी बराड़ अक्सर जब भी कनाडा से पंजाब आता तो इंदर कौर को मिलने पहुंच जाता था। बर्थ डे सेलिब्रेट करने आया था सुक्खी 11 जनवरी को यशइंदर कौर का बर्थ डे सेलिब्रेट करने सुक्खी बराड़ भी उसके घर पहुंचा। जाते-जाते उसे कहा कि मार्च में शादी करेंगे। इंदर कौर ने मार्च में शादी का सपना संजोया लेकिन वह शादी करने नहीं आया। उसने कुछ दिन रूककर शादी करने की बात की। दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन सुक्खी बराड़ ने एक अहम सच यशइंदर कौर से छिपाकर रखा कि वह शादीशुदा है। परिवार के लोगों की मानें तो यशइंदर की हत्या कारण भी यही झूठ बना, क्योंकि यशइंदर उसे शादी करने को कह रही थी और वो पहले से शादी शुदा था। हत्यारा सुक्खी नेपाल के रास्ते भागा कनाडा जब यशइंदर ने उसे शादी करने का दबाव डाला तो सुक्खी बराड़ ने प्लान बना पिता व अन्य साथियों के साथ मिलकर इंदर कौर की हत्या कर दी। कत्ल के बाद सुक्खी बराड़ हत्या करने के बाद नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया। यशइंदर के भाई जोतइंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन ग्रोसरी का सामान लेने गई थी। वो जब आ रही थी तो सुक्खी बराड़ व उसके साथ उसे मिल गए। सुक्खी बराड़ ने उसे कहा कि वो कनाडा जा रहा है उसे छोड़ने आ जा। उसने मना किया तो वो उसे जबरन साथ ले गया। सुक्खी इंदर की कार में बैठा जोतइंदर ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुक्खी इंदर की कार में बैठा और दोनों टैक्सियां पीछे से जाने लगी। जमालपुर से वो चंडीगढ़ रोड की तरफ निकले। जोतइंदर सिंह ने बताया कि जब कार को नहर से बाहर निकाला तो पुलिस को उसमें एक गोली का खोल मिला है और कार की सीट पर खून भी लगा था। जिससे साफ है कि उसकी बहन की हत्या गोली मारकर ही की गई।