पठानकोट की आरएसडी की झील का जलस्तर 515.72 मीटर पहुंचा:नहरों की सफाई और माधोपुर हैडवर्क्स गेटों की रिपेयर के कारण 20 तक रोका बिजली उत्पादन

पठानकोट व हिमाचल में हो रही बारिश से रणजीत सागर बांध परियोजना की झील में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, निचले क्षेत्रों में नहरों की सफाई और रिपेयर के लिए 20 अप्रैल तक बांध परियोजना से बिजली उत्पादन रोका गया है।
इस कारण इस समय झील में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जोकि, 515.72 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि, गत दिवस जलस्तर 515.40 मीटर तक था। बांध प्रशासन के चीफ इंजीनियर विजय गर्ग के अनुसार 21 मार्च को ही निचले इलाकों में झील से पानी छोड़ा जाएगा और बिजली उत्पादन शुरू हो पाएगा। एक ही दिन में 32 से.मी. बढ़ा जलस्तर
बांध प्रशासन के चीफ इंजीनियर विजय गर्ग अनुसार बीते कल हुई बारिश व हिमाचल प्रदेश के चमेरा प्रोजेक्ट से पानी आने पर झील में एक ही दिन यह जलस्तर 32 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। आरएसडी बांध परियोजना में चमेरा प्रोजेक्ट से 4326 क्यूसिक पानी आ रहा है।
माधोपुर हैडवर्क्स के मेन गेटों की चल रही रिपेयर
चीफ इंजीनियर विजय गर्ग ने बताया कि इसके साथ ही इस समय निचले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी की मांग न होने पर माधोपुर हैडवर्क्स के मेन गेटों की रिपेयर के लिए रणजीत सागर बांध परियोजना से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
फिलहाल रणजीत सागर बांध परियोजना से बिजली उत्पादन रोक दिया गया है ताकि निचले क्षेत्रों में पानी न जा सके व नहरों की रिपेयर व माधोपुर हेडवर्क्स के गेटों की रिपेयर समय पर पूरी की जा सके। बैराज बांध झील का जलस्तर भी 398.50 मीटर पहुंचा
चीफ इंजीनियर विजय गर्ग ने बताया कि शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील में भी इस समय जलस्तर 398.50 मीटर तक हो गया है, जिससे आगामी दिनों में निचले क्षेत्रों में बनी हुई नहरों में पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।
गत दिवस से लगातार हो रही वर्षा से दोनों बांधों में जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बीते कल रणजीत सागर बांध परियोजना पर 16 एमएम, बहसोली में 29 एमएम, सारटी में 20 एमएम, खैरी में 42 एमएम, शाहपुर कंडी में 12 एमएम, पट्टी में 20.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *