हरियाणा के रोहतक के डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (DIPRO) संजीव सैनी पर विभागीय कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड करने के पीछे महम में 5 अप्रैल को हुई सीएम नायब सैनी की विकास रैली में माइक में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है। सीएम की 5 अप्रैल को महम में विकास रैली थी, जिसमें मंच पर दो डाइस रखे गए थे। एक डाइस पर सभी मंत्रियों व नेताओं ने संबोधन दिया था। सीएम के लिए अलग से दूसरी तरफ डाइस लगाया गया था। रैली के अंत में जब सीएम संबोधन करने के डाइस पर गए तो माइक की आवाज खराब हो गई। माइक खराब होने पर DIPRO संजीव सस्पेंड माइक की आवाज खराब होने के कारण सीएम दूसरे डाइस पर गए, जहां से संबोधन दिया। माइक की आवाज खराब होने के पीछे टैक्निकल फॉल्ट बताया, क्योंकि रैली शुरू होने से पहले दोनों माइक को चैक किया गया था और साउंड सही था। अचानक फाल्ट होने के कारण गडबड़ी हुई, जिसके लिए DIPRO संजीव सैनी को सस्पेंड किया गया है। संजीव बोले- माइक चैक किया था, टेक्निकल फॉल्ट हुआ कार्रवाई पर संजीव ने कहा- रैली से पहले माइक ठीक था, जिसे चैक भी किया गया था। लेकिन, अचानक फॉल्ट होने के कारण साउंड में दिक्कत हुई, जिसके लिए मुझे सस्पेंड कर दिया गया। संजीव सैनी DIPRO के पद पर कार्यरत है और अभी नौकरी का सवा साल बचा हुआ है। नौकरी के दौरान पहली बार उनके ऊपर कार्रवाई हुई है। सीएम ने 202 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था जनसभा के दौरान नायब सिंह सैनी ने 202 करोड़ 77 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इस दौरान सुंदरपुर में नए स्कूल भवन का निर्माण, सिंचाई तंत्र को मजबूत करने, भिवानी सब ब्रांच के सुधार और टाउन पार्क के पुनर्निर्माण सहित कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन को सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।