पठानकोट में आज भी बंद रहेगी बिजली:11 केवी चक्की और छतवाल एयरफोर्स फीडर की बिजली सप्लाई रहेगी बंद

पावरकॉम के 33 केवी सब स्टेशन छतवाल के 11 केवी चक्की हरियाल और 11 केवी छतवाल एयरफोर्स फीडर में आज यानि 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उक्त बात की जानकारी जूनियर इंजीनियर विक्रम राजा ने दी।
उन्होंने बताया कि फीडर बंद होने के कारण 11 केवी चक्की हरियाल फीडर के अंतर्गत आते गांव डिफेंस कॉलोनी, छतवाल, जंडवाल, टाहड़ा, बघार, हरियाल, तरेहटी, हाड़ा, सुखनियल आदि गांव के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। उन्होंने संबंधित गांव के उपभोक्ताओं से बताए समय से पहले बिजली से संबंधित अपने जरूरी काम कर लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *