पानीपत में कारोबारी बाप-बेटे ने किया मां-नाबालिग बेटी से गैंगरेप:शादी करने से मना करने पर उठा ले गए,12 दिन बंधक बनाए रखा; पिता पर भी FIR

हरियाणा के पानीपत में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता, उसके साथी कारोबारी बाप-बेटे सहित सात लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 16 साल की पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता अपने कारोबारी साथी के बेटे के साथ नाबालिग होते हुए भी उसकी शादी कराना चाहता है। मना करने पर आरोपियों ने मिलकर एक दिन उसका और उसकी मां का अपहरण कर लिया। इसके बाद 12 दिनों तक दोनों को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान पिता के कारोबारी साथी ने उसकी मां और बेटे ने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, अन्य लोगों से भी उनका रेप कराया गया। एक दिन मौका पाकर मां-बेटी वहां से बच निकले और मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने भी उनकी नहीं सुनी। बाद में एसपी से गुहार लगाने पर उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। कैसे दरिंदों के चंगुल में फंसी मां-बेटी, जानिए पूरा घटनाक्रम… यहां जानिए मां-बेटी के साथ थाने में क्या हुआ… ———————
ये खबर भी पढ़ें… पिता एक साल तक बेटी से रेप करता रहा:विरोध करने पर जिंदा जलाने की धमकी देता, बोला- तुझे अपनी लुगाई बनाऊंगा हरियाणा के पानीपत में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता अपनी ही बेटी के साथ एक साल तक रेप करता रहा। परेशान होकर मां-बेटियां नाना के घर रहने लगी। आरोपी वहां भी आ गया। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *