पानीपत में मनचले ने नाबालिग के पिता को पीटा:बेटी को फोन देने का किया था विरोध; भाई को दी धमकी

पानीपत शहर के थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में नाबालिग लड़की को गुमराह करने और उसके पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साहिल नामक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बार-बार बहला-फुसलाकर गुमराह कर रहा है। आरोपी युवक अक्सर उनके घर के चक्कर काटता है और किसी न किसी बहाने से लड़की को बाहर बुलाता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि साहिल कई बार उनकी बेटी को स्कूल से भी साथ ले जा चुका है और उसे बार-बार फोन देकर जाता है। दो बार पिता फोन तोड़ भी चुके हैं। पिता को पीटा, बेटे को दी धमकी शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे आरोपी साहिल को समझाने उसके घर गए, तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी अब शिकायतकर्ता के बेटे को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना किला पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 115(2), 78, 351(3) BNS और 8 POCSO एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच महिला सहायक उप-निरीक्षक (L/ASI) कविता को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *