प्रयागराज में डायसिस ऑफ लखनऊ के अंतर्गत संचालित हो रहे स्कूल की महिला प्रिंसिपल के साथ गैंगरेप किया गया है। महिला प्रिंसिपल ने बताया- संस्था के चेयरमैन और उनके बेचटे और सचिव ने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर मेरे साथ गंदा काम किया। विरोध करने पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों ने यह भी कहा कि तुम मेरे ऊपर के अधिकारियों को भी संतुष्ट करो। तभी तुम्हारी नौकरी बचेगी। नौकरी जाने के डर से मैंने किसी नहीं बताया। इस सब मामले में मेरा पूर्व पति भी शामिल है। जब मुझसे यह सब सहन नहीं किया। इसके बाद इसकी शिकायत कर्नलगंज थाने में की। महिला प्रिंसिपल ने बिशप मॉरिस एडगर दान, उनके बेटे एलन दान, सचित राकेश चत्री समेत चार लोगों पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब पढ़िए पूरा मामला
महिला प्रिंसिपल ने बताया- मैं एक तलाकशुदा महिला हूं। डायिसस ऑफ लखनऊ के अंतर्गत डायिसिसयन एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) की ओर से संचालित एक स्कूल की प्रिंसिपल भी हूं। संस्था के सचिव राकेश चत्री, चेयरमैन मॉरिस एडगर दान और उनका बेटा एलन दान मुझे लगातार एक साल से परेशान कर रहे हैं। मेरे तलाकशुदा होने का नाजायज फायदा उठा कर मुझे अपने कार्यालयों में बुलाकर गंदी नीयत से छूते हैं और गंदा काम करते हैं। धमकी देते हैं कि अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगी और ये बात किसी को बताओगी तो तुम्हें नौकरी से निकाल देंगे। बोले- अधिकारियों को संतुष्ट करो
नौकरी जाने के डर से मैंने इनकी हरकतों के बारे में किसी को नहीं बताया। इन लोगों ने यह भी कहा कि तुम मेरे ऊपर के अधिकारियों को भी संतुष्ट करो। सात मई को मॉरिस एडगर दान ने फोन करके मुझे राकेश चत्री के पास उनके घर जाने के लिए कहा। मैंने मना किया तो गंदी-गंदी गाली देते हुए मेरे पूरे परिवार को जान से मारने और मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी। उसके जैसा ही हाल होगा
तीनों लोग लगातार मेरे साथ छेड़छाड़ करते हुए गंदा काम कर रहे हैं। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और मेरे मना करने पर धमकाते हुए एक पहले महिला प्रिंसिपल का नाम लेकर कहा कि जैसा कह रहा हूं, वैसा करती जाओ नहीं तो उसके जैसा ही हाल होगा। पूर्व पति करता है सहयोग
प्रिंसिपल ने पुलिस को दी तहरीर में कह- अब इन तीनों लोगों का अत्याचार और नहीं सहा जा रहा है। तीनों लोगों ने मेरा शोषण किया है। ये लोग मुझे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इस घटना का सम्पूर्ण साक्ष्य भी मेरे पास मौजूद है। महिला प्रिंसिपल ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ जो भी गंदा काम हुआ, वह उनके पूर्व पति विशाल नोवेल सिंह की जानकारी व सहयोग से तीनों आरोपियों ने किया और करते आ रहे हैं। अब जानिए कौन है मॉरिस एडगर दान
मॉरिस एडगर दान वर्तमान में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के लखनऊ डायसिस के बिशप हैं। डायसिस ऑफ लखनऊ चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया का एक प्रशासनिक क्षेत्र है। “डायोसिस” का मतलब होता है चर्च का वह क्षेत्र जिसकी देखरेख एक बिशप करता है। इसका नाम “लखनऊ डायोसिस” है, लेकिन मुख्यालय प्रयागराज में स्थित है और इसका प्रमुख कैथेड्रल ऑल सेंट्स कैथेड्रल है, जो सिविल लाइंस में है। लखनऊ डायोसिस की स्थापना 1893 में हुई थी। इसका क्षेत्र मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर करता है, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, मिर्जापुर और लखनऊ जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके प्रमुख काम चर्चों और प्रार्थना सभाओं का संचालन, पादरियों और धार्मिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, ईसाई समुदाय के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, स्कूल और कॉलेज चलाना, गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक सेवा और राहत कार्यस के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी संस्थाओं का संचालन करना है। एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्र ने बताया, शिकायत मिलने पर तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं, उनके बाबत जांच पड़ताल कराई जा रही है। मेडिकल और बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
———————– ये खबर भी पढ़ें… ———————— यह खबर भी पढ़िए- ‘रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा’:काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। पढ़ें पूरी खबर…