फरीदकोट में वोटर लिस्ट न मिलने पर भड़का शिअद:नगर कौंसिल की वार्डबंदी में हेरफेर के आरोप; बंटी रोमाणा बोले-हाईकोर्ट में करेंगे रिट

पंजाब में आगामी माह संभावित नगर कौंसिल चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं,वहीं नई वार्डबंदी के आधार पर विभागीय अधिकारी भी वोटर सूचियों को अपडेट करने में जुटे हैं। नई वार्डबंदी के अनुसार तैयार वोटर सूचियों पर 23 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई हैं, लेकिन फरीदकोट में विपक्षी दलों और उनके संभावित उम्मीदवारों को अभी तक वोटर सूची उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार शाम अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा समेत अन्य नेता मिनी सचिवालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर नाराजगी जताई। इस मौके पर अकाली नेता बंटी रोमाणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी मर्जी से पहले गलत तरीके से वार्डबंदी की और अब वोटर सूचियों में भी धांधली की जा रही है। 15 अप्रैल तक मिलनी थी वोटर लिस्ट उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल तक विपक्षी उम्मीदवारों को वोटर सूची मिल जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक नहीं दी गई। आगे दो दिन छुट्टियां होने के कारण आपत्तियां दर्ज कराने का समय भी कम रह जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर न सिर्फ वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे बल्कि धांधली को उजागर किया जाएगा। ईओ से लेकर एडीसी तक सभी अधिकारियों ने सिर्फ ही दिया: रोमाणा इस मौके पर बंटी रोमाणा ने कहा कि उन्होंने नगर कौंसिल के ईओ,एसडीएम व एडीसी से मुलाकात की जिन्होंने वोटर सूचियां उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है पर पार्टी ने कानूनी कदम उठाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें वोटर सूचियां उपलब्ध न करवाई गई तो वह हाई कोर्ट में दस्तक देगें। साथ ही वोटर सूचियों में हेराफेरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *