फर्नीचर कर्मचारी की निकली 1 लाख की लॉटरी:अबोहर के स्टाल से 12 रुपये का खरीदा टिकट; कई सालों के बाद चमकी किस्मत

अबोहर निवासी 52 वर्षीय राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीद 1 लाख रुपये का इनाम जीता है। उन्होंने यह टिकट मनोकामना लॉटरी सेंटर से खरीदी थी। राकेश ने मनोकामना लॉटरी सेंटर से राजश्री लॉटरी की 12 रुपये वाली कुल 10 टिकटें खरीदी थीं। इन 120 रुपये के निवेश के बाद जब ड्रा के नतीजे घोषित हुए, तो उनके टिकट नंबर 9728 पर 1 लाख रुपए का बंपर इनाम निकला। सोमवार को राकेश ने लॉटरी का टिकट खरीदा था और आज इनाम निकल गया। राकेश फर्नीचर का काम करता है। कई सालों के बाद पहली बार राकेश की किस्मत चमकी है। पहले भी कई बार खरीद चुके टिकट मनोकामना लॉटरी सेंटर के संचालक राघव नागपाल ने बताया कि राकेश पहले भी कई बार लॉटरी का टिकट खरीद चुके हैं। हालांकि इनाम पहली बार निकला है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले एक सप्ताह के भीतर ही उनके सेंटर से लगभग 4 लाख रुपये के विभिन्न इनाम निकल चुके हैं। इससे पहले भी कई स्थानीय लोग यहां से 9 लाख, 5 लाख सहित अनेक लोग इनामी राशि जीत चुके हैं। ​उम्मीदों का केंद्र बना मनोकामना लॉटरी सेंटर
​अबोहर का यह सेंटर अब उन लोगों के लिए आशा की किरण बन गया है, जो कम निवेश में बड़े सपने सच करना चाहते हैं। 12 रुपये जैसी छोटी राशि से लाख रुपये की जीत ने मध्यमवर्गीय परिवारों के बीच लॉटरी के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। फिलहाल, राकेश कुमार की इस जीत के बाद मनोकामना लॉटरी सेंटर पर टिकट खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है, हर कोई अपनी किस्मत का सितारा चमकने का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *