फाजिल्का में टेलर मार्केट के दुकानदारों का प्रदर्शन:दुकानों में पानी भरने से कारोबार प्रभावित, दो महीने से सड़क निर्माण अधर में लटका

फाजिल्का के अरणीवाला में टेलर मार्केट के दुकानदारों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो महीने से करीब 19 लाख की लागत सेमार्केट की इंटरलॉकिंग टाइल सड़क बनाई जा रही है। लेकिन हालात यह है कि काम अधर में लटका हुआ है। बरसात की वजह से सारा पानी उनकी दुकानों में दाखिल हो जाता है। इससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने फाजिल्का जिला प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाते हुए मामले में इंसाफ की मांग की है। 19 लाख की लागत से होना है सड़क का निर्माण दुकानदार सोनू गुलाटी, प्रताप भठेजा, राकेश दूमड़ा और चरण सिंह ने बताया कि मंडी अरनीवाला शेख सुभान की नगर पंचायत द्वारा एक गली जोकि टेलर मार्केट के नाम पर जानी जाती है। लगभग 19 लाख की लागत से बनकर तैयार होनी थी जो गली अब तक मुकम्मल नहीं हुई है। हालात ये है कि गली आधी बन चुकी है और साइड से सड़क बैठ गई है। इससे लेवल सही न होने के चलते बरसात का पानी उनकी दुकानों में दाखिल हो रहा है। हालांकि उनका आरोप है कि इससे नुकसान होने के साथ साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है । जिस पर उन्होंने अधिकारियों द्वारा इस बात की जांच की मांग की है कि इस सड़क के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ सही है या नहीं । क्योंकि यह गली पंचायत गुरुद्वारा साहब को भी लगती है और गुरु घर को जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बहुत परेशानी आती है।
ठेकेदार नहीं कर रहा सुनवाई यह गली बनाने वाले ठेकेदार को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिसको लेकर उन्होंने फाजिल्का के एडीसी को शिकायत दर्ज करवाई है और मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर शिकायत मिलने के बाद एडीसी द्वारा नगर कौंसिल अरनीवाला के ईओ को इस मामले पर जांच के आदेश देते हुए 5 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *