फाजिल्का में तीन युवक हथियारों के साथ अरेस्ट:एक आरोपी एक किलो हेरोइन मामले में वांटेड;मैगजीन और कारतूस भी बरामद

फाजिल्का के सीआईए स्टाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को अरेस्ट कर एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों में एक आरोपी पहले ही हैरोइन के मामले में वांटेड था। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उनसे बरामद हुए हथियार वह कहां से लेकर आए और कहां इस्तेमाल होना था। फिरोजपुर और जलालाबाद के हैं आरोपी फाजिल्का सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी ने ढाणी मांघ सिंह से चक्क बजीदा से 1 किलोमीटर आगे नाकाबंदी की हुई थी। जहां तीन युवक आते हुए दिखाई दिए । जिन्हें शक्क बिनाह पर रोककर काबू करके उनसे एक पिस्तौल सहित मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं । आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस पकड़े गए आरोपियों की पहचान क्रांति पुत्र सुनील सिंह वासी चक्क बजीदा जलालाबाद, गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी वासी जिला फिरोजपुर और मनप्रीत कुमार उर्फ राहुल वासी चक्क सुक्कड़ जलालाबाद के रूप में हुई है । पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि इन तीनों में से पकड़ा गया आरोपी क्रांति पहले भी एक किलो हेरोइन के मामले में वांटेड था। फिलहाल आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *