फिजिकल हेल्थ- चूमने से हो सकती है किसिंग डिजीज:ये 5 कारण भी जिम्मेदार, डॉक्टर से जानें क्या है ये बीमारी, इसका इलाज और बचाव

दोस्त के कप से सिप या प्लेट से बाइट लेना बहुत कॉमन है। लेकिन यह छोटी-सी आदत एक वायरल इन्फेक्शन की वजह बन सकती है। इससे ‘किसिंग डिजीज’ हो सकती है। यह ‘एप्सटीन बार वायरस’ (EBV) के कारण होती है। यह वायरस किस करने, छींकने, खांसने या खाना-पीना शेयर करने से फैल सकता है। ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ के मुताबिक, दुनिया की 90% से ज्यादा आबादी कभी-न-कभी EBV से संक्रमित हो चुकी है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- हाल ही में हुई एक स्टडी बताती है कि किस (चुंबन) करने से मल्टीपल स्क्लेरोसिस (MS) का जोखिम बढ़ता है। इस स्टडी को डिटेल में समझाएं। जवाब- हां, मोटे तौर पर ये बात ठीक है। लेकिन इसे थोड़ा विस्तार से समझें– स्टडी की डिटेल साल- 2026 संस्थान- मायो क्लिनिक, अमेरिका सैंपल साइज- 19,000 कहां पब्लिश हुई- न्यूरोलॉजी ओपेन एक्सेस स्टडी की फाइंडिंग- जिन लोगों को इन्फेक्शियस मोनोन्यूक्लियोसिस (mono) हुआ था, उनमें आगे चलकर मल्टीपल स्क्लेरोसिस (MS) का जोखिम लगभग 3 गुना ज्यादा पाया गया। mono से कभी इन्फेक्ट हुए लोगों में MS का रिस्क- 0.17% mono न हुए लोगों में रिस्क- 0.07% सवाल- किसिंग डिजीज क्या है? जवाब- किसिंग डिजीज एक वायरल इन्फेक्शन है, जिसे मेडिसिन लैंग्वेज में ‘इन्फेक्शियस मोनोन्यूक्लियोसिस’ कहा जाता है। यह वायरस आमतौर पर इन्फेक्टेड व्यक्ति की लार (सलाइवा) से फैलता है। यह बॉडी फ्लूइड से भी फैल सकता है। सभी वजह देखिए- एक बार इन्फेक्शन होने के बाद यह वायरस शरीर में लाइफटाइम ‘डॉर्मेंट’ (छिपकर) रह सकता है। सवाल- किसिंग डिजीज कैसे होती है? जवाब- किसिंग डिजीज 90% से ज्यादा मामलों में ‘एप्सटीन बार वायरस’ की वजह से होती है। हालांकि इसके अलावा भी कुछ दूसरे वायरस और इन्फेक्शन इस बीमारी को ट्रिगर कर सकते हैं। जैसे- हेपेटाइटिस A- गंदे पानी या दूषित खाने से होने वाला लिवर का इन्फेक्शन। हेपेटाइटिस B- ब्लड या बॉडी फ्लूइड से फैलने वाला गंभीर लिवर इन्फेक्शन। हेपेटाइटिस C- धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचाने वाला इन्फेक्शन, जो मुख्य रूप से ब्लड से फैलता है। HIV- यह वायरस इम्यूनिटी कमजोर करता है, एड्स की वजह बन सकता है। रूबेला- जर्मन खसरा, इसमें हल्का बुखार और लाल चकत्ते होते हैं। एडेनोवायरस- सर्दी, खांसी वाला कॉमन वायरस है। सवाल- किस करने से मोनो के अलावा और किन बीमारियों का रिस्क बढ़ता है? जवाब- किसिंग से कई अन्य इन्फेक्शन का रिस्क भी बढ़ सकता है, जैसे- ओरल हर्पीज इन्फ्लुएंजा (फ्लू) सवाल- किन लोगों को किसिंग डिजीज का ज्यादा खतरा रहता है? जवाब- कुछ लोगों को इसका रिस्क ज्यादा होता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- किसिंग डिजीज के लक्षण क्या होते हैं? जवाब- इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। वायरस के संपर्क में आने के करीब 4 से 6 हफ्ते बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं। ये 4 हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक बने रह सकते हैं। ग्राफिक में इसके लक्षण देखिए- सवाल- किसिंग डिजीज की पहचान कैसे होती है? जवाब- डॉक्टर लक्षणों को देखकर बीमारी डायग्नोज करते हैं। पॉइंटर्स में देखिए- खासतौर पर डॉक्टर ये चेक करते हैं- इसके बाद करते हैं ये टेस्ट सवाल- किसिंग डिजीज का इलाज क्या है? जवाब- इसमें आमतौर पर कोई दवा नहीं दी जाती है। आराम करने, पर्याप्त पानी पीने और सही देखभाल से ही आराम मिल जाता है। इसके लिए अलग से कोई दवा नहीं बनी है। समस्या होने पर डॉक्टर ये सजेशन दे सकते हैं- गले में दर्द होने पर तिल्ली बढ़ने पर सवाल- किसिंग डिजीज से कैसे बचें? जवाब- यह वायरस आमतौर पर लार (सलाइवा) के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे में जाता है। इसलिए साफ-सफाई बरतें और खाने-पीने की चीजें शेयर न करें। ग्राफिक में बचाव के सभी तरीके देखिए- सवाल- क्या किसिंग डिजीज जानलेवा हो सकती है? जवाब- यह आमतौर पर जानलेवा नहीं होती, लेकिन लापरवाही बरतने पर कॉम्प्लिकेशंस हो सकते हैं। रेयर केस में खतरनाक हो सकती है ………………… ये खबर भी पढ़ें… फिजिकल हेल्थ- ये 4 चीजें हार्ट को कर रहीं बीमार:इन 5 चीजों से हार्ट रहता हेल्दी, डॉक्टर से समझें हेल्दी हार्ट का साइंस
हाल ही में वडोदरा में 29 साल के स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) जवान की ट्रेनिंग के बाद अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परेड के बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की थी। अस्पताल ले जाते समय हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *