‘बच्चों हमें माफ कर दो’ लिखकर माता-पिता ने जहर निगला:लुधियाना में बेटा घर पहुंचा तो दोनों बेसुध मिले, बीमारी से परेशान थे; सुसाइड नोट बरामद

लुधियाना में दंपती ने देर रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बेटा घर पहुंचा तो दोनों बेड पर बेसुध हालत में पड़े थे। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। वहां उन्हें एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था- ‘हम अपनी जिंदगी से दुखी होकर यह कदम उठा रहे है। इसमें किसी का हाथ नहीं है। बच्चों हमें माफ कर देना।’ पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फिलहाल थाना जोधां पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए सुसाइड नोट में दंपती ने क्या लिखा…
दंपती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था- हम अपनी जिंदगी से दुखी होकर यह कदम उठा रहे है। इसमें किसी दोस्त या रिश्तेदार का हाथ नहीं है। ना ही परिवार पर कोई कार्रवाई की जाए। मेरे बेटे मेरी किसी से कोई देनदारी नहीं है और ना ही कोई जानकारी है। जो मैंने किया अपने सिर पर किया। इसलिए बच्चों को तंग परेशान ना किया जाए। मेरे बच्चों हमें माफ कर दो। हम तुम्हारा साथ नहीं दे सके। गरीबी में जन्म लिया, गरीबी में मर गए। मैं दोबारा बयान करता हूं कि मरने पर जो लिखा सच लिखा। पुलिस बोली- सुसाइड नोट की जांच कर रहे
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। थाना जोधां के एसएचओ मीत ने कहा कि इस मामले में सुसाइड संबंधी ही कार्रवाई की जा रही है। किसी को नामजद नहीं किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *