बठिंडा में संगरूर पुलिस पर हमला, बंधक बनाया:धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गई टीम का घेराव; परिजनों-लोगों ने की धक्कामुक्की

बठिंडा जिले के ढिपाली गांव में धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची संगरूर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोपी के परिजनों और गांव के अन्य लोगों ने पुलिस टीम को घेर कुछ देर के लिए बंधक बनाया। इस मामले में अब पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम धोखाधड़ी के मामले में वांटेड आरोपी रणदीप सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान परिवार ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। यह घटना 29 अप्रैल की है। एसएचओ परमिंदर सिंह ने कहा यह मामला संगरूर में दर्ज हुआ है। आरोपी को मौके से भगाने की कोशिश जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो भीड़ ने गाली-गलौज और धक्कामुक्की की। पुलिस टीम पर पथराव किए जाने की भी सूचना है। इस दौरान आरोपी को मौके से भगाने की कोशिश भी की गई। हालांकि, इस घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज थाना फूल पुलिस ने संगरूर पुलिस के हवलदार गुरसेवक सिंह के बयान के आधार पर 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना फूल के सहायक थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 21 अप्रैल को दर्ज किया था आरोपी पर केस जानकारी के मुताबिक, संगरूर पुलिस ने 21 अप्रैल को रणदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। वहीं, आरोपी के परिवार का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *