बिहार में पिछले 5 दिन से मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 89.7 MM बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 182% अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आंधी-बारिश की ये स्थिति 7 मई तक रहेगी। हालांकि, 8 मई के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। बिहार में 89.7MM बारिश रिकॉर्ड बिहार में वास्तविक बारिश 89.7 MM दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 31.8 MM होती है। राज्य में सामान्य से 182% अधिक बारिश दर्ज की गई है। वैशाली के हाजीपुर में 59.0 मिमी, बक्सर के सिमरी में 58.6 मिमी, डुमरांव में 58.2 मिमी, जहानाबाद के काको में 56.0 मिमी, बक्सर के इटाढ़ी में 55.2 मिमी, खगड़िया के बलतारा में 55.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, नवादा के हिसुआ में 52.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी 40 से 50 मिमी के बीच बारिश हुई है। आंधी-बारिश की कुछ तस्वीरें देखिए…. अगले 4 दिन तक पटना में मौसम का हाल आंधी-बारिश से अबतक 25 लोगों की मौत बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। गयाजी में 6 लोगों की जान गई है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में भी 6 लोगों की मौत हुई है। खगड़िया में भी 70 साल के बुजुर्ग की ठनका गिरने से मौत हो गई। जबकि पत्नी-बहू झुलस गईं। बाढ़ में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई।