बिहार के 4 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट:5 जिलों में बारिश का भी यलो अलर्ट जारी, 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

बिहार में मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान आंधी-बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं शनिवार को दिन के 12 से 4 बजे के बीच 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम में सुपौल, सीतामढ़ी, किशनगंतज और अररिया में मौसम का मिजाज बदल गया। चारों जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। सुपौल में बारिश के दौरान ओले भी गिरे। अररिया में तेज आंधी-बारिश के दौरान सदर रोड स्थित पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से आधा दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। दक्षिण बिहार और पटना में गर्मी से राहत नहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके कारण कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि दक्षिण बिहार और पटना क्षेत्र में अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। पटना में 38 डिग्री तक रहेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में 23 से 27 मई तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज और कल दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं। 26-27 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि फिलहाल पटना में बारिश के आसार कम बताए गए हैं। राज्य में 108 प्रतिशत अधिक बारिश पिछले 24 घंटे के मौसम आंकड़ों के अनुसार बिहार में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में अब तक 130.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य 62.7 मिमी से करीब 108 प्रतिशत अधिक है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतास के डेहरी में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अररिया के फारबिसगंज में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार देर शाम बदला मौसम, देखें तस्वीरें… खराब मौसम में सतर्क रहने की दी सलाह मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेतों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट है, वहां दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच बहुत जरूरी हो तो ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *