नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मोकामा में सोनू- मोनू गैंग ने बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर फायरिंग की है। सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अनंत सिंह के समर्थक और सोनू-मोनू आमने-सामने हुए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. गैंगस्टर के घर रेड, गुर्गों ने पुलिस की तलाशी ली सोनू- मोनू गैंग ने एक बार फिर से बाहुबली और जदयू विधायक अनंत सिंह को चुनौती दी है। इस बार दोनों ने अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर फायरिंग की है। घटना शनिवार की है। सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अनंत सिंह के समर्थक और सोनू-मोनू आमने-सामने हुए हैं। फायरिंग के बाद जब पुलिस सोनू-मोनू के घर पहुंची तो गैंगस्टर के समर्थकों ने पुलिस की चेकिंग की उसके बाद घर के अंदर जाने दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘कौन एफिडेविट को हाफीडिविट बोलता है, AI बता देगा’ CM सम्राट चौधरी ने AI समिट के मंच से हरे गमछे को लेकर शनिवार को बयान दिया। उन्होंने कहा था कि, पटना में करीब 4 हजार एआई कैमरे लगाए गए हैं और अगर AI सिस्टम को यह निर्देश दे दिया जाए कि “हरे गमछे वाले को खोजो”, तो वो तुरंत ऐसे लोगों की पहचान कर लेगा। हालांकि बयान के तुरंत बाद उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका इशारा किसी खास व्यक्ति या समूह की ओर नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना के होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़खानी पटना के होटल में युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती अपने पिता के साथ होटल में रुकी थी। इसी दौरान शनिवार की आधी रात होटल स्टाफ कमरे में घुसा और युवती को हाथ पकड़कर खींचने लगा। पिता की नींद खुली तो स्टाफ भाग गया। पूरी खबर पढ़ें 4. पटना में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला पटना में मोबाइल छिनने का विरोध करने पर एक कपल पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित नाबालिग के हाथ में चाकू लगा है। पेट में भी खरोंचे लगी है।आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। घटना के 11 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. सुपौल में पुलिस टीम पर हमला, राइफल छीनी सुपौल में लाठी -डंडे से पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एएसाई अंजय कुमार(40) और महिला होमगार्ड काजल कुमारी(19) घायल हुए हैं। एएसाई की सिर में पांच टांके लगे हैं। हमला करने वालों ने महिला पुलिस की राइफल भी छीन ली, सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में राइफल खेत से बरामद की गई है। घटना राघोपुर थाना इलाके के महादलित टोला की है। पूरी खबर पढ़ें 6. बांकीपुर उपचुनाव में PK ने जीत का किया दावा जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को झंझारपुर में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को केवल जन सुराज ही चुनौती दे सकता है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पिछले 40 वर्षों से इस सीट पर प्रभावी चुनौती तक नहीं दे पाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. दरभंगा में मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष पर विवाहिता के साथ मारपीट कर जेवरात छीनने और दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप है। पीड़िता प्रियंका कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 8. पटना में 79 सेंटर पर UPSC प्रिलिम्स परीक्षा UPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का आयोजन आज रविवार को पूरे देश में शांतिपूर्ण माहौल में कराया गया। बिहार की राजधानी पटना में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र का स्तर “मॉडरेट टू हार्ड” रहा। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘नेता-मंत्री ‘हनीमून पीरियड’ में, गधे पर भी चढ़ सकते हैं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महुआ से पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने वैशाली के भगवानपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नेता और मंत्री अभी ‘हनीमून पीरियड’ में हैं और वे गधे पर भी चढ़ सकते हैं। मुकेश रौशन ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के संदर्भ में की। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 7 जिलों में कल हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 7 जिलों में कल यानी सोमवार को हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, समेत 15 जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।