बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रोहिणी बोली- CM आवास तक कैसे पहुंची शराब की बोतलें, अपराधी का एनकाउंटर, IPL में बिहार की टीम बनाने की मांग

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। सम्राट सरकार ने आज 10 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। IAS कुंदन कुमार गृह सचिव बनाए गए हैं। वहीं बिहार में शराबबंदी के बीच मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की खाली 10 बोतलें मिली हैं। एक बोतल जमीन पर पड़ी थी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. बिहार में 10 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर बिहार सरकार ने शुक्रवार 10 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। IAS कुंदन कुमार गृह सचिव बनाए गए हैं। 1992 बैच के IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। दीपक कुमार अभी महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और इस पद का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘IPL में बिहार की भी अपनी टीम होनी चाहिए’ IPL 2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चाहे वो पटना के ईशान किशन हों, समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी या फिर गोपालगंज के साकिब हुसैन। सभी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से चर्चा में बने हुए हैं। अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार की अपनी खुद की टीम बनाने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें 3. छात्रा से बॉयफ्रेंड ने किया रेप, बोली- डराकर संबंध बनाया पटना में SSC की तैयारी कर रही छात्रा पर चाकू से हमला हुआ है। लड़की की उम्र 26 साल है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात को बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान वो उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो प्रेमी ने गर्दन और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। बॉयफ्रेंड ने चाकू की नोंक पर उसके साथ संबंध बनाया। पूरी खबर पढ़ें 4. CM आवास के पास मिली शराब की खाली 10 बोतलें बिहार में शराबबंदी के बीच मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की खाली 10 बोतलें मिली हैं। एक बोतल जमीन पर पड़ी थी। बाकी पेपर में रेप कर के एक कपड़े के थैले में रखी थी। शराब की सभी बोतलें महंगे ब्रांड की हैं। एक बोतल की कीमत का मार्केट प्राइज 4 हजार से 5 हजार के बीच है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘महिला रोजगार योजना की दूसरी किश्त इसी महीने जारी होगी’ बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार देश का पहला राज्य बना, जहां महिलाओं के लिए इस तरह की रोजगार योजना शुरू की गई। पूरी खबर पढ़ें 6. पाकिस्तान से संपर्क रखने के आरोप में किशोर पकड़ाया मुजफ्फरपुर के रतनपुर गांव के रहने वाला नाबालिग (17) का संपर्क पाकिस्तानी तस्कर शहजाद भट्‌टी से था। बिहार ATS ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा है। ATS की टीम नाबालिग से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी नाबालिग का संपर्क पाकिस्तान के कुख्यात हथियार तस्कर शहजाद भट्टी से है। पूरी खबर पढ़ें 7. एनकाउंटर- हत्या के आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी जहानाबाद में गुरुवार की रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के पास हुई। अपराधी की पहचान बिक्कू सिंह उर्फ रावण के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. NH-28 पर महिला ने पिकअप ड्राइवर को पीटा बेगूसराय में NH पर एक महिला की दबंगई सामने आई है। पुलिस का स्टीकर लगे कार में पिकअप से खरोंच लगने के बाद कार सवार महिला ने बीच सड़क पर पिकअप ड्राइवर को कॉलर पकड़ कर नीचे उतार लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। महिला काफी देर तक ड्राइवर के साथ बदतमीजी करते रही। पूरी खबर पढ़ें 9. राष्ट्रीय राजमार्ग घेरकर किया गया श्राद्ध भोज खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर सड़क घेरकर श्राद्ध भोज आयोजित करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खगड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें 10. 15 जिलों में कल हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट पटना समेत बिहार के 15 जिलों में कल यानी रविवार को हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में गर्मी बढ़ी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार कल कई जिलों का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *