बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:शिक्षा मंत्री पर 50 लाख के गबन का आरोप, वर्दी में शराब की तस्करी, शादी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील की है कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकार ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. CM सम्राट चौधरी बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें बिहार के CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील की है कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकार ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए। पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार के 9 लाख सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा बिहार के 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने DA को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। ये फैसला 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। पूरी खबर पढ़ें 3. 2 पुलिस वाले UP से बिहार लाकर बेचते थे शराब गोपालगंज में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 333 लीटर शराब के साथ 2 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोटनारहवा गांव के पास हुई। गिरफ्तार जवानों की पहचान अमित कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 4. पत्नी ने 2 बॉयफ्रेंड से पति का मर्डर करवाया पूर्णिया में पति ने जब पत्नी से पैसों का हिसाब मांगा तो उसने अपने दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। चिकन और शराब पार्टी में पति को बुलवाकर अपने प्रेमियों से गला दबवाया और पति के मौत के बाद पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची। पूरी खबर पढ़ें 5. भास्कर इंपैक्ट- पटना में 2 शार्प शूटर्स का एनकाउंटर भास्कर के ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट किलर के बाद बिहार पुलिस एक्शन में है। पटना में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें 2 शार्प शूटर विदेशी साव और पप्पू राय को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। दोनों के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 6. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर 50 लाख के गबन का आरोप सम्राट सरकार के शिक्षा मंत्री और फायर ब्रांड नेता मिथिलेश तिवारी कुर्सी संभालते ही विवादों में घिर गए हैं। 11 साल पहले उनके ऊपर दर्ज भ्रष्टाचार की फाइल खुल गई है। मंत्री पर धोखाधड़ी, सरकारी पैसे हड़पने और घोटाला जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मिथिलेश तिवारी के खिलाफ मुजफ्फरपुर के निगरानी कोर्ट में केस चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. पटना में कल बजेगा सायरन, 15 मिनट रहेगा ब्लैकआउट राजधानी पटना में बुधवार शाम लोगों को अलग माहौल देखने को मिलेगा। शहर के कई इलाकों में अचानक सायरन बजेगा, लाइटें बंद होंगी और प्रशासनिक टीमें एक्टिव नजर आएंगी। हालांकि, घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रशासन ने साफ किया है कि यह किसी वास्तविक खतरे की स्थिति नहीं बल्कि, सिविल डिफेंस का बड़ा मॉकड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास होगा। पूरी खबर पढ़ें 8. कैमूर में 4 दिनों में 4 कटी लाशें मिलीं कैमूर में 4 दिनों में 4 लोगों के शव मिले हैं। मंगलवार की देर शाम अभैदे नहर के पास दो प्लास्टिक के बोरों में मानव शरीर के कटे हुए अंग मिले हैं। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खाद के बोरों में बंद अंग एक पुरुष और एक महिला का लग रहा है। दोनों शवों के सिर गायब हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. शादी से नाराजगी के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित बहुआरवा चौक पर एक 19 साल की युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की पहचान बहुआरवा गांव निवासी आलम देवान की पुत्री शबनम खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी इच्छा के विरुद्ध तय की गई शादी से नाराज थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 7 जिलों के लिए कल यलो अलर्ट जारी कल यानी गुरुवार को बिहार के सुपौल, अररिया सहित 7 जिलों में आंधी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कटिहार में बिजली गिरने की चेतावनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *