पंजाबी सिंगर के 3 कातिल अरेस्ट:आरोपी यशइंदर कौर से जबरन शादी करना चाहता था, मना करने पर गोली मारकर हत्या की

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। उन्हें 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा इंदर कौर के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। सुखविंदर का पिता प्रीतम सिंह भी इस बात के लिए राजा था। लेकिन इंदर उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी। दरअसल, इंदर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसलिए उसने शादी करने से साफ मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश में सुखविंदर 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया। इसके बाद इंदर की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा मोगा का रहने वाला है। उसके पिता प्रीतम समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *