नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर बिहार की राजनीति से जुड़ी हैं। सीएम पद से इस्तीफा देने के 12 दिन बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे। वहीं सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर और विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. ‘बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो-निशांत जैसा हो’ सीएम पद से इस्तीफा देने के 12 दिन बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे। यहां वे भामाशाह जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नीतीश कुमार ने खुद पर बने गाने पर ताली बजाई और मंच पर बैठे लोगों से भी ताली बजाने का इशारा किया। पूरी खबर पढ़ें 2. एक्शन में CM सम्राट, बिहार में चलेगा बुलडोजर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर और विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा, ‘पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मुझे गद्दी पर बिठाया है। ये मेरे लिए एक चुनौती है, मुझे बिहार को आगे ले जाना है।’ पूरी खबर पढ़ें 3. मां ने बेटी को नाले में फेंका, तड़पकर बच्ची की मौत हरियाणा के फरीदाबाद में रह रही बिहार की एक महिला ने चुपचाप अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को नाले में फेंक दिया और वहां से चली आई। नाले में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। स्कूल जा रहे दो बच्चों ने उसका शव नाले में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें 4. सुपौल समेत 10 जिलों में बारिश, 18 में अलर्ट भीषण गर्मी के बीच बिहार के कई जिलों में रविवार को मौसम ने करवट ली। सुपौल, रक्सौल और मधुबनी समेत 10 जिलों में जोरदार बारिश हुई। दरभंगा में काले बादल से दिन में अंधेरा छा गया। किशनगंज में तेज आंधी और बारिश की वजह कई जगह पेड़ उखड़ गए। बीती रात से ही जिले में बिजली ठप है। पूरी खबर पढ़ें 5. शराबियों को छोड़ने के लिए पुलिसवालों ने मांगी फिरौती जमुई पुलिस ने नवादा में पोस्टेड 2 ASI और दो होमगार्ड को अरेस्ट किया है। इन सभी पर अपहरण और फिरौती वसूलने का आरोप है। आरोपियों की पहचान कौआकोल के उत्पाद चेक पोस्ट प्रभारी ASI सुजीत कुमार और ASI दिलीप कुमार और दो होमगार्ड रविंद्र कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 6. पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी, बीमारियों से थे परेशान पटना के सचिवालय थाना अंतर्गत रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने खुदकुशी कर ली है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान BSAP 1 में पोस्टेड रिजर्व गार्ड के हवलदार नवराज सुनार के तौर पर हुई है। यह घटना शनिवार देर रात लगभग 11 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, नवराज सुनार बीमारियों के चलते तनाव में चल रहे थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। पूरी खबर पढ़ें 7. कार्यकर्ता की बेटी की शादी समारोह में पहुंचे लालू यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को जहानाबाद पहुंचे। वे अपने पुराने कार्यकर्ता भीम यादव की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भुवन बीघा गांव गए थे। लालू यादव के आने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. विपक्षी पार्टियों को 70 करोड़ महिलाएं माफ नहीं करेंगी’ समस्तीपुर में बिहार सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्व मंत्री रमा निषाद ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि भारत की 70 करोड़ महिलाएं विपक्षी पार्टियों को माफ नहीं करेगी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था। जिसे लोगों ने गिरा दिया। पूरी खबर पढ़ें 9. बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार पटना में छठी क्लास की छात्रा (10) की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को रोशनी की डेड बॉडी मिली थी। हत्या का आरोपी उसका पड़ोसी ही निकला है। पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार (39) को गिरफ्तार कर लिया है। SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, लेकिन वो अपने मंसूबे में नाकाम नहीं हुआ तो बच्ची का सिर कुचलकर मार डाला। पूरी खबर पढ़ें 10. लव मैरिज के 17 दिन बाद विवाहिता ने की आत्महत्या भागलपुर में रविवार सुबह लव मैरिज के 17 दिन बाद विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर में फंदे से लटकी मिली। मृतका नारद कुमार की पत्नी अनामिका कुमारी (21) है। दोनों की शादी 8 अप्रैल को हुई थी। मरने से पहले अनामिका ने सुसाइड नोट में लिखा था, ‘मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। मेरे ऊपर किसी का कोई दबाव नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 11. महाकाल की शरण में विजय सिन्हा, मनोकामना पूजा की बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शनिवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बगलामुखी धाम में हवन यज्ञ किया और महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। उनकी पत्नी भी साथ थीं। इसके अलावा उन्होंने कोटितीर्थ कुंड परिसर में जलाभिषेक भी किया। पूरी खबर पढ़ें 12. गिरिराज सिंह ने महागठबंधन को ठगबंधन बताया बेगूसराय जिला मुख्यालय के दिनकर कला भवन में में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुंदन कुमार सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें 13. पटना जू में जानवरों के लिए लगे 17 कूलर-11 एसी पटना में भीषण गर्मी का असर जानवरों पर भी पड़ रहा है। हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए पटना जू ने जानवरों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। नाईट हाउस में 17 कूलर के साथ 53 फैन लगाए गए हैं, ताकि सामान्य तापमान बना रहे। अजगर-कोबरा के सेल में एसी लगी है। सांपघर, निशाचरघर, मछलीघर में कुल 11 एसी लगाए गए है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती छपरा में प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों को घटना की तब हुई, जब उसने टावर से ही 3-4 रील बनाए और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। रील में लड़की कहती है, “मैं अपने बॉयफ्रेंड अजय मांझी से शादी करना चाहती हूं, लेकिन उसके परिवार वाले नहीं मान रहे। उसके परिवार को मानना ही पड़ेगा, नहीं तो मैं कूदकर जान दे दूंगी। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- बिहार के 13 जिलों में कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिले में कल यानी सोमवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अन्य सभी जिलों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी देखने को मिलेगी।