लुधियाना साउथ बायपास पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया, जब पानी और कोल्ड ड्रिंक से भरे ट्रक को पीछे से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में लदी पानी की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक के कैन सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रक चालक जब सड़क पर बिखरे सामान को समेटने लगा तो आसपास मौजूद कुछ लोग बोतलें उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। कई लोग अपने एक्टिवा के आगे पेटियां रख कर ले गए। होशियारपुर से लाया था डिलिवर करने माल ट्रक ड्राइवर रणजीत सिंह ने कहा कि वह होशियारपुर से ट्रक लोड करके लुधियाना आया था। उसने हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर ही माल अनलोड करना था। तभी एक आटो ड्राइर ने टक्कर मारी जिस कारण उसकी पानी और कोल्ड ड्रिंक की पोटियां गिर गई। आटो ड्राइवर मौके से भाग गया। बोतलें बिखरने के बाद कुछ लोगों ने मौके पर बोतलें उठा भी ली। उन लोगों को काफी रोका लेकिन वह लोग नहीं माने। उसने लोगों से कहा कि “पंजाब के लोग तो लंगर लगाते हैं, मदद करते हैं, किसी का नुकसान नहीं करते। मैंने गुस्से में कई लोगों के वाहनों के शीशे भी तोड़े है क्योंकि लोग बोतलें उठाने से हट नहीं रहे थे। ड्राइवर ने लोगों से अपील की कि अगर मदद नहीं कर सकते तो कम से कम किसी का नुकसान न करें। हादसे दौरान नुकसान काफी हो गया। मालिकों को सूचना दे दी है। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।