आज की सबसे बड़ी खबर बिहार सरकार से जुड़ी है। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘नीतीश की मजबूरी का बीजेपी ने उठाया फायदा’ सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी के CM बनते ही सियासत गरमा गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि ‘सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन बीजेपी कार्यालय में कोई जश्न नहीं दिखा। न पटाखे फूटे, न फूल-मालाएं आईं। पूरी खबर पढ़ें 3. चिराग अस्पताल में भर्ती पशुपति पारस से मिले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. परिजन को देख मंडप छोड़कर भागा प्रेमी जमुई के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में मंगलवार को एक प्रेमी युगल की शादी अधूरी रह गई। विवाह की तैयारियों के बीच युवती के परिजन मंदिर पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए, जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। इस घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पूरी खबर पढ़ें 5. थानेदार ने 17 साल में 50 करोड़ कमाए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने किशनगंज के नगर थानेदार (अब लाइन हाजिर) अभिषेक कुमार रंजन के पटना, किशनगंज और सारण के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।टीम ने मंगलवार की सुबह पटना के रामकृष्णा नगर, किशनगंज स्थित सरकारी आवास, सरकारी कार्यालय, सारण स्थित पैतृक आवास और सारण में उमानगर स्थित आवास में रेड की। 2009 बैच के दरोगा अभिषेक पर ईओयू ने आय से 115.66% अधिक संपत्ति (डीए केस) का मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें 6. वैशाली में मिड-डे मील में मिले कीड़े, बच्चों ने हंगामा किया वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय खजब्बत्ता में मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद, मध्याह्न भोजन परोसने वाले एनजीओ ने बच्चों को वैकल्पिक भोजन के रूप में बिस्किट बांटे। इस घटना ने एनजीओ और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘हत्या कर लाश पर रोज एसिड डालता था’ बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड के वृंदावन गांव में साल 2018 की शुरुआत में एक के बाद मोटर पंप की चोरी होने लगी। फिर 8 से 10 बाइक चोरी की घटनाएं सामने आईं। गांव में चोरी की घटनाओं की चर्चा होनी शुरू हुई तो 24 साल का एक लड़का हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमकाने लगा। ये कहानी है समस्तीपुर के दलसिंहसराय जेल में बंद अपराधी भोला सिंह उर्फ सन्नी की है, जो जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. बक्सर में चोरी के शक में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाया बक्सर में चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर ग्रामीणों ने पीटा। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक को पेड़ से उल्टा लटका देखा जा सकता है। हालांकि, मारपीट का दृश्य स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पिटाई की पुष्टि की है। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 9. डॉक्टरों ने यूरिन की थैली सिल डाली, महिला की मौत भोजपुर में प्रसव के बाद महिला की पेशाब की थैली को निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने सिल दिया। ऑपरेशन के 4 घंटे के बाद ही महिला का पेट फूलने लगा। परिजन ने डॉक्टर को इस बारे में बताया भी था, तब डॉक्टर ने कहा था कि ठीक हो जाएगा। ऑपरेशन 3 दिन बाद मंगलवार को महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 10. मुंगेर में BPSC परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग के 21 सदस्य गिरफ्तार मुंगेर में बीपीएससी परीक्षा से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सॉल्वर गैंग के 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 17 सॉल्वर गैंग के सदस्य और 4 एजेंट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 11. विवाहिता पर गर्म दूध फेंका, बेहरमी से पीटा पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरागंज में एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उस पर गर्म दूध फेंककर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके गले से मंगलसूत्र, कान का झुमका और पायल भी छीन लिया। पूरी खबर पढ़ें 12. ढाबा में टोकन सिस्टम से चलता था सेक्स रेकैट मुजफ्फरपुर पुलिस ने बुधवार को सेक्स रैकेट की सूचना पर ढाबा पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ढाबा के मैनेजर मिथलेश कुमार और लाइनर अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, ढाबा महिला फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला गरहां थाना क्षेत्र के पटियासा पेट्रोल पंप के पास स्थित मोहिनी ढाबा का है। पूरी खबर पढ़ें 13. खगड़िया में डायल 112 ने रुकवाई शादी, 4 लोग हिरासत में खगड़िया पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। यह घटना गोगरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां डायल 112 की टीम ने समय रहते हस्तक्षेप कर एक मासूम की जिंदगी को अंधकार में जाने से बचाया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14.शपथ के बाद नीतीश को खोजने लगे डिप्टी CM सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को उन्होंने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, जेडीयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव, नीतीश कुमार को खोजते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में कल पूरे दिन लोगों को परेशान करेगी गर्मी बिहार के कई जिलों में कल यानी गुरुवार को पूरे दिन लोगों को गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग में कई जिले का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना जताई है।