नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बंगाल की जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया, साथ ही पोस्ट में लिखा- ‘जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी,वो बंगाल हमारा है।’ चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सम्राट बोले- जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद, वो बंगाल हमारा है पश्चिम बंगाल में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, रिजल्ट से भाजपा उत्साहित है। अबतक के रिजल्ट में बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत दर्ज कर रही है। सम्राट चौधरी ने बंगाल की जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया, साथ ही पोस्ट में लिखा- ‘जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी,वो बंगाल हमारा है।’ पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार के 16 जिलों में तेज बारिश, सीवान में गिरे ओले बिहार में गर्मी और उमस के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। पटना समेत प्रदेश के 16 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। बारिश के दौरान दोपहर में ही अंधेरा छा गया। बेतिया समेत कई जिलों में बादल छाए हैं। सीवान में जमकर ओले गिरे। यहां बारिश के बाद कई जगहों में पेड़ गिर गए। पूरी खबर पढ़ें 3. लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का अल्टीमेटम बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। पूरी खबर पढ़ें 4. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर पर रेड सीवान में पूर्व सांसद और मरहूम बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर पर पुलिस ने रेड की है। सोमवार सुबह 8 बजे छापेमारी की गई। DIG निलेश कुमार, SP पुरन कुमार झा के साथ मुफ्फसिल और नगर थाने की पुलिस ओसामा के नए घर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 5. सलाम-ए-इश्क मेरी जान..मुजरा देख रहे अनंत सिंह मोकामा से JDU विधायक और बाहुबली अनंत सिंह अनंत सिंह गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के सेमराव में कुख्यात गुड्डू राय के घर जनेऊ में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने मुजरे का आनंद लिया। ‘सलाम-ए-इश्क मेरी जान’, ‘तवायफ कहां मोहब्बत करती है’, जैसे कई फिल्मी गानों पर डांसर नाचती रही और पहली लाइन में बैठे बाहुबली तालियां बजाते रहे। पूरी खबर पढ़ें 6. विक्रमशिला पुल का 34 मीटर स्लैब गंगा में गिरा बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा रविवार देर रात गंगा में गिर गया। राहत की बात रही कि प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से सीमांचल समेत करीब 16 जिलों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है और रोजाना करीब 1 लाख लोगों के आवागमन पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘बचपन के प्यार के लिए पत्नी-दो बच्चों की हत्या की’ “मैंने अपने बचपन के प्यार के लिए अपनी पत्नी और 2 बच्चों का मर्डर किया है। पूरे परिवार को खत्म करने के बाद प्रेमिका से शादी करने का प्लान था। हमने मिल कर दोनों परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया। हत्या के बाद पट्टीदार को फंसाने की भी कोशिश की।” ये कबूलनामा ट्रिपल मर्डर के आरोपी संतोष का है। पूरी खबर पढ़ें 8. ‘जहां-जहां गए तेजस्वी यादव, वहीं-वहीं कश्ती डूबी’ बीजेपी आज पांच राज्यों में चल रहे वोटो की गिनती के चुनाव के रुझानों में आगे चल रही है। इस बीच बिहार बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने एक पोस्ट में लिखा, ‘मंजिल की तलाश में निकले थे हमसफ़र बनकर, मगर जहां-जहां गए, वहां की कश्ती ही डुबो आए! पूरी खबर पढ़ें 9. बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड की गर्दन काटी भोजपुर में धारदार हथियार से महिला की गर्दन काटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया था। महिला पर चोरों ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने हमला किया था। शनिवार देर रात प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए घर पहुंचा था। पकड़े जाने के डर से उसने घबराकर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 10. मुजफ्फरपुर में 1.9 लाख से ज्यादा स्व-गणना मुजफ्फरपुर में जनगणना को लेकर अब जमीनी स्तर पर काम तेज हो गया है। 1 मई तक जहां 1,09,797 लोगों ने स्व-गणना (Self Enumeration) पूरी कर ली, वहीं 2 मई से प्रगणकों की टीम घर-घर पहुंचकर सर्वे कर रही है। प्रशासन ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए साफ कर दिया है कि एक भी परिवार या व्यक्ति गणना से छूटना नहीं चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 11. पिस्टल सटाकर दंपति से दिनदहाड़े सोने की चेन छीनी पटना में दिनदहाड़े दंपति से पिस्टल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के समनपुरा इलाके से सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दंपति बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया और पिस्टल सटाकर सोने की चेन छीन ली। पूरी खबर पढ़ें 12. नालंदा में मेडिकल स्टूडेंट समेत सॉल्वर गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार नालंदा पुलिस ने मेडिकल एंट्रेस NEET-UG एग्जाम में फर्जी तरीके से स्कॉलर बैठाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मेडिकल स्टूडेंट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 2.95 लाख कैश, दो लग्जरी गाड़ियां और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. मोतिहारी में कलश यात्रा के दौरान दो समुदाय आमने-सामने मोतिहारी में सोमवार की सुबह मस्जिद के पास डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। सुबह 11 बजे विष्णु महायज्ञ के तहत कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान DJ पर भक्ती गीत बजाने को लेकर दूसरा समुदाय भड़क गया। लाठी-डंडा लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. ब्वॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नुआंव गांव में रविवार देर शाम को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर के ऊपरी हिस्से पर युवती को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. 16 जिलों में कल बारिश को लेकर का यलो अलर्ट बिहार के 16 जिलों में कल यानी मंगलवार को बारिश को लेकर के यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा।