बिहार के अधिकांश जिलों में आज भी भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सिर्फ सीमांचल के जिलों में थोड़ी राहत रहेगी। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आने वाले 2 दिनों में कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना में आज 41 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा पारा राजधानी पटना में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। आज भी पटना में तेज धूप और गर्म हवा चलने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। गर्मी की वजह से बेहोश हुए स्टूडेंट्स बक्सर में भीषण गर्मी के कारण 10 स्कूली छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को बक्सर का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा। राज्य के पांच जिलों में लू जैसे हालात बने हुए थे। मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के 11 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान रोहतास जिले के डेहरी में 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कैमूर में 43.0 डिग्री। सोमवार को कैसे रहा था मौसम, कुछ तस्वीरों में देखें…