बॉयफ्रेंड के लिए पति की हत्या, पत्नी का कबूलनामा:कहा- वो मुझे मिलने से रोकता था, मर्डर के बाद सास से बोली- तुम्हारा बेटा दिल्ली गया

‘पिछले 2 साल से पपरौर गांव के रहने वाले चंदन साह के साथ मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकरी मेरे पति जगदीप पासवान को मिल गई। इसके बाद से वो मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। चंदन दूसरे राज्य में काम करता था तो कुछ दिनों पहले उसे गांव में बुलाया। इसके बाद बहाने से पति को जंगल में बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हम दोनों ने मिलकर शव को टंकी में फेंककर घर आ गई।’ पुलिस की पूछताछ में 35 साल के जगदीप पासवान की पत्नी विभा कुमारी (30) ने पुलिस की पूछताछ में ये बातें कही है। दरअसल, 11 अप्रैल को जगदीप पासवान की हत्या कर दी गई। हत्या के 9वें दिन यानी रविवार की शाम गांव की कुछ महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस महिलाओं को बदबू आई तो एक महिला ने टंकी में झांककर देखा तो जगदीप का सिर दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची। लाश को पानी की टंकी से निकाला। इसके बाद आरोपी पत्नी विभा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस की पूछातछ में विभा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। वारदात से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए वारदात की पूरी कहानी जगदीप पासवान की शादी 14 साल पहले वभनगामा गांव की रहने वाली विभा कुमारी से हुई थी। जगदीप और विभाग पांच बच्चों (तीन बेटी और दो बेटे) के माता-पिता हैं। जगदीप ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं, पत्नी विभा करीब 3 साल से झाड़ू-पोछा का काम करती थी। इसी दौरान उसका सम्पर्क पपरौर गांव के ही रहने वाले चंदन साह से हुआ, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। करीब 2 साल से विभा अक्सर चंदन के साथ गांव और बाजार में घूमती रहती थी। विभा और चंदन के बीच नजदिकियों की जानकारी पति जगदीप मिली तो उसने इस रिश्ते का विरोध किया और पत्नी को परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके बावजूद विभा ने चंदन से मिलना नहीं छोड़ा। इसके बाद पति-पत्नी में मारपीट होने लगी। जगदीप के पड़ोसियों के मुताबिक, विभा देवी न केवल चंदन के साथ रहती थी, बल्कि उससे शादी करना चाहती थी। ये बात उसने अपने पति और सास के सामने भी कई बार बोल चुकी है। प्लान के तहत 11 अप्रैल को विभा ने अपने प्रेमी चंदन को बुलाया पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेमी चंदन दूसरे राज्य में रह रहा था। विभा ने फोन कर 11 अप्रैल को बुलाया। उसी दिन विभा ने शाम 7 बजे अपने पति को फोन कर बताया कि जंगल में जलावन तोड़ कर रखा है, ले जाओ। जगदीप जंगल पहुंचा तो पीछे से चंदन पहुंचा और सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद चंदन और विभा ने मिलकर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद बॉडी को जंगल के बीच बने पुराने पानी की एक टंकी में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के थोड़ी देर के बाद विभा घर आई। सास फूला देवी ने जगदीप के बारे में पूछा तो उसने कह दिया कि अचानक काम करने के लिए दिल्ली चले गए हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार की देर शाम घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद सदर-2 के प्रभारी डीएसपी इमरान अहमद और जीरोमाइल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन स्थिति विभत्स रहने के कारण उसे दरभंगा रेफर किया गया है। मौके से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। बहू ने बहाना बनाकर पति को जंगल में लड़की लाने भेजा जगदीप की की मां फूला देवी ने बताया कि मेरी बहू कभी जंगल से लकड़ी नहीं लाती थी। 11 अप्रैल को उसने बहाने से अपने पति जगदीप को जंगल की ओर भेज दिया। देर रात करीब 12 बजे बहू विभा घर लौटी तो मैंने जगदीप के बारे में पूछा। उसने पहले तो कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। थोड़ी देर बाद उसने कहा कि जगदीप काम करने के लिए दिल्ली चला गया है। 12 अप्रैल को मैंने गांव के लोगों से कहा कि मेरा बेटा नहीं मिल रहा है। मेरा बेटा दिल्ली नहीं नहीं गया है। तब से मैं अपने बेटे को खोज रही थी। अब उसकी लाश मिली है। मेरे बेटे की हत्या मेरी बहू ने ही की है। ‘बहू मेरे बेटे को जान से मारने और हत्या के बाद प्रेमी संग रहने की बात कहती थी’ फूला देवी ने बताया कि बेटे से बहू कहती थी कि तुम्हारी हत्या कर दूंगी और प्रेमी के साथ रहूंगी। रविवार की रात जगदीप की लाश मिलने की सूचना पर मैं घटनास्थल पर पहुंची तो उसका टी-शर्ट देखकर पहचान की। मेरी बहू को पुलिस ले गई और उसके पांचों बच्चों को नानी अपने साथ घर ले गई। मृतक के चाचा श्रीचंद पासवान ने बताया कि 11 अप्रैल की शाम में 7 बजे विभा ने अपने पति जगदीप पासवान को जलावन ले जाने के लिए बुलाया था। फिर जंगल में ही हत्या कर पानी की टंकी में लाश को फेंक दिया था। वहीं, डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि रात करीब 9 बजे पानी की टंकी से 35 साल के जगदीप पासवान की लाश सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया है। मृतक की मां का कहना है कि बहू का चंदन साह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। परिजनों के बयान के आधार पर विभा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *