बिहिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:सड़क किनारे की अवैध दुकानें हटाई गईं, दोबारा कब्जा करने पर लगेगा जुर्माना

भोजपुर जिले के बिहिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर शुरू किया गया, जिसका नेतृत्व नगर पंचायत बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने किया। इस अभियान के तहत मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया। इसका उद्देश्य आवागमन को सुचारु बनाना और आम लोगों को होने वाली परेशानी को दूर करना था। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे लगाई गई अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध संरचनाओं को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ जुर्माना सहित विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *