बेटा बोला- कत्ल का नहीं, उसके मां होने का मलाल:हत्या के बाद हार्ट अटैक से मौत का बहाना बनाया, लुधियाना में एक शक से खुला राज

मुझे इस बात का कोई मलाल नहीं कि मैंने अपनी मां की हत्या कर दी, मलाल तो मुझे इस बात का है कि वह मेरी मां थी, मैंने उसकी कोख से जन्म लिया यह कहना है लुधियाना में मां का कत्ल करने वाले बेटे परविंदर का। पुलिस उसे मेडिकल करवाने के लिए कोर्ट लाई तो उसके चेहरे पर न कोई शिकन दिखी और न पछतावा। अपने बचाव में उसने मां पर ही इल्जाम लगाने शुरू कर दिए। परविंदर बोला कि मां 14 साल से नशा करती थी, गलत काम भी करती थी। अब बहन को भी उसी में धकेल रही थी, जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया। यह मामला तब सुर्खियों में आया था, जब कत्ल के बाद उसने रिश्तेदारों को कहा कि मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सबने सच मान लिया। लेकिन नाक से बहते खून ने हत्या की पोल खोल दी और बेटा अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। हत्या कैसे हुई, इसका खुलासा कब हुआ… हत्या के अब तक 3 एंगल आए सामने…. नानी ने कहा- मुझे फोन कर झूठ बोला, हमने संस्कार रुकवाया
मनप्रीत कौर की मां गुरदीप कौर ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी की दूसरी शादी 7 साल पहले सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद वह शिमलापुरी के बसंत नगर में किराए के मकान में बेटे परविंदर सिंह उर्फ दीपक के साथ रह रही थी। 18 अप्रैल की सुबह पलविंदर का फोन आया था। उसने कहा कि मां को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई। यह सुनते ही मैं अपने दोनों बेटों के साथ गुरदासपुर से लुधियाना पहुंची। हम सभी अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। तभी मेरे दामाद सुखविंदर सिंह की नजर मनप्रीत के नाक से बह रहे खून पर पड़ी। जिससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने मौके पर ही परविंदर पर हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। इस पर परविंदर आग बबूला हो गया और अपने सौतेले पिता सुखविंदर के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। हमें भी शक हुआ। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। इस मामले में पुलिस क्या कह रही
मामले की जांच कर रहे थाना डाबा के SHO प्रमोद राज ने कहा कि आरोपी ने मां की गला दबाकर हत्या की। उसके सौतेले पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हत्या को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पुलिस पूछताछ में उसने मकान शिफ्ट करने को लेकर हुए विवाद में हत्या करने की बात कही है। फिर भी पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *