बोचहाँ बीडीओ ने मकान चौहद्दी सूची पर की बैठक:एचएलबी की तैयारी के लिए अंचल अमीन, पंचायत सचिवों को दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक आगामी 2 मई से शुरू होने वाले हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) की तैयारी और मकानों की चौहद्दी सूची को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में विकास मित्र, पंचायत सचिव, अंचल अमीन सहित अन्य कर्मी शामिल हुए। बीडीओ प्रिया कुमारी ने बताया कि सभी को एचएलबी की तैयारी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रगणकों की सुविधा के लिए एचएलबी की सूची मांगी गई है। कर्मियों को बैठक के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे अपने कार्यों को सुचारु रूप से निष्पादित कर सकें। उन्हें एचएलबी की चौहद्दी बनाकर कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है। यह चौहद्दी प्रगणकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें मकानों की सीमाओं की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इस बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी स्वराज चौहान, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रंजीत कुमार मिश्रा, शिक्षक विजय कुमार शर्मा, पंचायत सचिव कमल पासवान और रामनरेश सहनी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, विकास मित्र उमेश कुमार राम, संतोष राम, संजय राम, रमेश मांझी, शिला भारती, संजय कुमार, आशा कुमारी, पवित्र राम, नानटून राम, सरिता देवी सहित अन्य अंचल अमीन और कर्मी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *