ब्रह्मा कुमारीज़ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर करवाया जागरूकता कार्यक्रम

लुधियाना| ब्रह्मा कुमारीज़ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.ओ.) की टीम, अपोलो हॉस्पिटल्स के विशेषज्ञों और वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से लुधियाना क्षेत्र के आदर्श पब्लिक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बीके सरिता दीदी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “सच्चा स्वास्थ्य केवल शरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि मन की शांति और आत्मिक शक्ति भी उतनी ही आवश्यक है।” उन्होंने सकारात्मक सोच, राजयोग मेडिटेशन और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव साझा किए। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *